वास्कोडिगामा ने नहीं खोजा भारत, एक व्यापारी का पीछा कर पहुंचा था यहां
इंटरनेशनल डेस्क हमेशा यह कहा जाता है कि भारत की खोज वास्कोडिगामा ने की थी। लेकिन, इस तथ्य को सुरेश सोनी ने अपनी किताब ‘इंडियाज साइंटिफिक हेरिटेज’ में गलत बताया है। उन्होंने पुरातत्वविद डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के हवाले से लिखा है कि वास्कोडिगामा एक खोजी व्यापारी की तरह ही एक गुजराती व्यापारी के जहाज का पीछा करते-करते भारत पहुंचा था। डॉ. वाकणकर की रिपोर्ट के मुताबिक, वास्कोडीगामा ने खुद अपनी डायरी में लिखा है कि अफ्रीका के जंजीबार में उसने अपने जहाज से तीन गुना बड़ा एक जहाज देखा था। यह जहाज चंदन नाम के एक गुजराती व्यापारी का था, जो भारत से मसाले लेकर अफ्रीका आता था और इसके बदले में हीरे ले जाता था।च...