Posts

Showing posts from 2017

वास्कोडिगामा ने नहीं खोजा भारत, एक व्यापारी का पीछा कर पहुंचा था यहां

Image
                                                                इंटरनेशनल डेस्क हमेशा यह कहा जाता है कि भारत की खोज वास्कोडिगामा ने की थी। लेकिन, इस तथ्य को सुरेश सोनी ने अपनी किताब ‘इंडियाज साइंटिफिक हेरिटेज’ में गलत बताया है। उन्होंने पुरातत्वविद डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के हवाले से लिखा है कि वास्कोडिगामा एक खोजी व्यापारी की तरह ही एक गुजराती व्यापारी के जहाज का पीछा करते-करते भारत पहुंचा था।  डॉ. वाकणकर की रिपोर्ट के मुताबिक, वास्कोडीगामा ने खुद अपनी डायरी में लिखा है कि अफ्रीका के जंजीबार में उसने अपने जहाज से तीन गुना बड़ा एक जहाज देखा था। यह जहाज चंदन नाम के एक गुजराती व्यापारी का था, जो भारत से मसाले लेकर अफ्रीका आता था और इसके बदले में हीरे ले जाता था।च...

मथुरा में हुआ भीषण हादसा नहर में गिरी इनोवा,10 की हुई मौत।

Image
आज रविवार सुबह तड़के चार बजे मथुरा भरतपुर मार्ग मकेरा गांव के निकट पानी से भरी फतेहपुर नहर में इनोवा गाड़ी गिर गई । इनोवा में ड्राइवर सहित 10 लोग सवार थे। कोई भी सवारी गाड़ी से नही निकल पायी,गाड़ी में पानी भर गया,और सभी लोग काल के गाल में समां गए। इस हृदय विदारक हादसे में सभी मृतक राजीव कालोनी,सुभाष नगर,बरेली के रहने वाले थे।मृतको में 5 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने 9 शवो को पानी मे डूबी गाड़ी से बाहर निकाला,और ड्राइवर का शव गाड़ी से अपने आप आप निकल कर पानी मे बह गया था,जिसे 200 मीटर दूर नहर से निकाला। मृतको के पास से मिले फोन नंबर से बात करने पर मिली जानकारी के अनुसार बरेली निवासी महेश शर्मा एडवोकेट अपनी पत्नी दीपिका,बेटा हार्दिक,रितिक,बेटी खुशबू और दूसरा परिवार रोहन,पूनम,हिमांशी,सुरभि बरेली से रात 11 बजे राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए अपनी इनोवा गाड़ी से निकले थे। और 4 बजे के करीब मथुरा भतरपुर रोड पर ये हादसा हो गया। हादसे के बाद प्रशां कि बड़ी लापरवाही यहाँ देखने को मिली,घटना के करीब चार घंटे बाद तो 13 किलोमीटर दूरी से जिल्रे...

कभी स्कूल नहीं गई ये महिला ने अपने तीनों बच्चों आईआईटीयन बनया , अब एक बना IAS

Image
जोधपुर: UPSC में चालीसवीं रैंक हासिल करने वाले 23 साल के अक्षय गोदारा की मां नैनी देवी बिलकुल अनपढ़ है। उनके तीनों बेटे आईआईटीयन हैं। नैनी देवी कहती हैं कि बचपन में तीनों बेटों को पढ़ाने के लिए उनके बीच लकड़ी लेकर बैठती थीं। अक्षय पिछले साल पहले ही प्रयास में आईपीएस कैटेगरी में सिलेक्ट हुए थे। उन्हें यूपी काडर मिला। वे अभी हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल आईपीएस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे है।  जोधपुर-पाली रोड पर भाखरी गांव निवासी नैनी देवी ने बताया कि उनके यहां लड़कियों को पढ़ाया ही नहीं जाता था। शादी के बाद तीन बेटे हुए तो उन्हें पढ़ाने के लिए जोधपुर में किराए पर एक कमरा लिया।  जोधपुर डिस्कॉम में इंजीनियर पति दुर्गाराम की पोस्टिंग जोधपुर से बाहर ही रही। ऐसे में तीनों बच्चों को स्कूल भेजने से लेकर उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से मेरे ऊपर ही थी। मैं पढ़ना नहीं जानती, लेकिन इतना अवश्य जानती थी कि बच्चे ज्यादा बढ़ेंगे तो नंबर अधिक आएंगे।  मैं सुबह चार बजे तीनों बेटों को उठाकर उनके बीच में एक लकड़ी लेकर बैठ जाती। सभी से कहती कि ढंग से पढ़ो नहीं तो ये ल...

बीच सड़क महिला-बुजुर्ग में खूब चले लात-घूंसे लोग बीचबचाओ न करके विडिओ और फोटो बनने में लगे रहे

Image
इलाहाबाद : यहां जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बीच बाजार महिला और बुजुर्ग के बीच जमकर लात घूंसे चले। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले विद्या शंकर पांडे (60) वर्तमान में इलाहाबाद के कीडगंज थाना अंतर्गत पूरा वल्दी मोहल्ले में रहते हैं।  विद्या शंकर ने जनवरी 2017 में पड़ोस में रहने वाली सोनिया निषाद से 7.50 लाख रुपए में घर से सटा एक खंडहर मकान खरीदा था। जिसपर सोनिया के 3 बेटे (कल्लू, लखन और मुन्ना) काबिज थे। मुन्ना ने विद्या शंकर को कब्जा दे दिया। लेकिन दो भाइयों ने कब्जा नहीं छोड़ा। इसको लेकर दोनों परिवारों में कई बार बहस भी हो चुकी है।  विद्या शंकर ने कहा, रविवार दोपहर 3 बजे वह कटरा जा रहे थे। उसी समय गली में कल्लू, लखन और पत्नियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लखन की पत्नी ने उनको गिरा दिया और मारने-पीटने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। पत्नी उर्मिला और बेटा नवीन बाहर आया तो उन्हें भी पीटा गया।  सीओ बैहराना विनीत जायसवाल ने कहा, जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मार...

यूपी के आगरा में मंगलवार देर रात आईपीएस अपर्णा सिंह ने 150 पुलिस वालों की टीम के साथ रेड लाइट एरिया ने छापा मारा।

Image
आगरा: यूपी के आगरा में मंगलवार देर रात आईपीएस अपर्णा सिंह ने 150 पुलिस वालों की टीम के साथ रेड लाइट एरिया ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से 11 लड़कियों और 5 लड़कों को अरेस्ट कर 4 नाबालिग लड़कियों को तहखाने का ताला तोड़कर रेस्क्यू किया है। यहां नेपाल, बंगाल समेत कई अलग-अलग जगह के लड़के और लड़कियां मौके से मिले हैं। पुलिस इन्हें मानव तस्करी का इंटरनेशनल गैंग बता रही है। एसपी सिटी अनुपम सिंह ने ऑपरेशन में शामिल पुलिस कर्मियों को नकद इनाम और सर्टिफिकेट देने की घोषणा की है।  कश्मीरी बाजार में एक एनजीओ का सदस्य जांच के लिए ग्राहक बन कर वहां गया था। इस दौरान उसको पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग ने अपने परिजनों को फोन करने की गुजारिश की, इसके बाद उसने मानवीयता दिखाते हुए लड़की के परिजनों को फोन कर पूरी बात बताई।लड़की का किडनैप होने की रिपोर्ट डेढ़ महीने पहले बंगाल में लिखाई गई थी। बताया जाता है कि लड़की को उसका प्रेमी ही वहां बेच गया था। - जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन बंगाल पुलिस को लेकर आगरा आ गए। एसपी सिटी ने इस मामले में कार्रवाई का जिम्मेदारी ट्रेनी आईपीएस अपर्णा सिंह को सौंपी । ...

मां की डेड बॉडी से चिपक दूध पीता रहा डेढ़ वर्ष का बच्चा उसे तो यह भी नहीं पता की उसकी माँ अब नहीं रही

Image
भोपाल-दमोह : मां तो आखिर 'मां' होती है! मां की ममता से जुड़ी एक ऐसी ही संवेदनशील घटना बुंदेलखंड के दमोह में सामने आई है। यहां ट्रेन से गिरने के बावजूद एक अपने बच्चे को छाती-सी चिपका कर दूध पिलाती रही। हालांकि बाद में उसकी मौत हो गई, लेकिन मां की मौत से बेखबर भूखा-प्यासा बच्चा दूध पीता रहा।  दमोह में वित्तमंत्री जयंत मलैया की मिल के समीप रेलवे फाटक पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे वहां से गुजरते लोगों की नजर करीब डेढ़ साल के एक बच्चे पर पड़ी। बच्चा वहां पड़ी अपनी मां की छाती से चिपका दूध पी रहा था। लोगों ने जब पास जाकर महिला को हिलाया-डुलाया, तो उनकी आंखें फटी रह गईं। महिला की मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर जीआरपी पुलिस और एफएसएल(Forensic Science Laboratories) की अधिकारी किरण सिंह मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच-पड़ताल से सामने आया कि, संभवत: महिला किसी ट्रेन से उतरने के चक्कर में गिरी होगी। उसकी नाक और कान से निकले खून से अंदाजा लगाया गया कि हादसे के कारण उसे अंदरुनी चोटें आईं होंगी। महिला ट्रेन से गिरने के कारण बेसुध हो गई होगी, जिससे बच्चा रोने लगा। जब ...

मथुरा डबल मर्डर के 6 आरोपी अरेस्ट

Image
मथुरा. यहां 15 मई को हुए सर्राफा व्यापारियों के डबल मर्डर और 4 करोड़ की लूट केस में पुलिस ने शनिवार सुबह 6.30 बजे 6 लोगों को अरेस्ट किया। एसएसपी विपिन मिश्रा ने बताया, "एनकाउंटर के बाद आरोपियों को अरेस्ट किया गया। एक बदमाश को गोली लगी है, जिसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। आरोपियों के पास से लाखों का सोना और कैश भी बरामद किया गया।" एनकाउंटर शनिवार सुबह 4 से 6.30 बजे तक चला। - डबल मर्डर के विरोध में सोमवार से ही मथुरा में सर्राफा बाजार बंद था। व्यापारियों ने वारदात के खुलासे के लिए 18 मई को पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इससे पहले ही शनिवार को पुलिस ने करीब ढाई घंटे तक चले एनकाउंटर के बाद आरोपियों के अरेस्ट कर लिया। - एसएसपी विपिन मिश्रा ने बताया, "2 इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किए गए हैं।" - "आरोपियों को वारदात की जगह से महज 500 मीटर की दूरी पर रतनकुंड के पास से अरेस्ट किया गया। आरोपियों के नाम आयुष, कामेश, आदित्य, रंगा, छोटू और नीरज हैं।" क्या था पूरा मामला? -...

मथुरा में दो सराफे बालाओ की सरे आम हत्या

Image
यूपी के मथुरा में कल रात बदमाशों ने भीड़ भाड़ वाले बाजार में दो ज्वैलर्स की हत्या कर दी. बदमाशों की गोलीबारी में तीन लोग घायल भी हुए हैं. अब इस मामले में चौंकाने वाला सीसीटीवी फूटेज सामने आया है. इससे साफ है कि बदमाश काफी दुस्साहसिक थे. उन्होंने न सिर्फ गोली मारी बल्कि घायलों को पैरों से रौंदते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया. कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए 4 बाइक पर 8 लुटेरों ने मथुरा के सबसे व्यस्ततम जगह होली गेट चौराहे पर 2 व्यापारियों को गोली मार दी और 4 करोड़ लूट ले गए पिकेट वाले वंहा से महज 200 मीटर की दुरी पर होते हैं लेकिन फिर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच

निर्भया रेप के चारों दोषियों की फांसी बरकरार

Image
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट ने फैसला सुनाते वक्त कहा, "निर्भयाकांड सदमे की सुनामी, जिस बर्बरता के साथ अपराध हुआ उसे माफ नहीं किया जा सकता।" चारों ने फांसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुआई वाली वाली बेंच ने फास्ट ट्रैक सुनवाई के बाद 27 मार्च को फैसला सुरक्षित रखा था। बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 की रात दिल्ली में 6 आरोपियों ने चलती बस में निर्भया के साथ गैंगरेप किया था। उसे बस से फेंक दिया था। बाद में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी।  दोपहर 2.03 बजे सुप्रीम कोर्ट के तीनों जज- जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस भानुमति कोर्ट में आए। जस्टिस मिश्रा और जस्टिस भूषण ने हर चीज को रिकॉर्ड में लिया। जस्टिस मिश्रा और जस्टिस भूषण फांसी के फेवर में थे। कोर्ट ने 20 मिनट में फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा, "जिस बर्बरतापूर्ण तरीके से घटना को अंजाम दिया गया, उस लिहाज से हाईकोर्ट का फैसला सही था। रहम की गुंजाइश नहीं है।घटना समाज को हिला देने वाली थी। घटना...

उत्तरप्रदेश के हाथरस में जातिगत आरक्षण

उत्तरप्रदेश के हाथरस में जातिगत आरक्षण को मुँह तोड़ जवाब दिया एक कॉलेज के प्रिंसिपल जिनका नाम वीरेंद्र पुरी है। उन्होंने सभी छात्रो को GENERAL और OBC/SC/ST जैसे कि सरकार ने जातिगत आरक्षण में बाँटा है ठीक उसी प्रकार A B C D कक्षाओ में बाँट दिया। और ऐसे ही शिक्षको को जैसे जनरल छात्रो को जनरल शिक्षक ओबीसी को ओबीसी और SC को SC के शिक्षक और ST को ST के शिक्षक पढ़ाएंगे। इस फार्मूले को वीरेन्द्र पुरी जी ने खोजा इसलिए इसे चाणक्य # फार्मूला कहा जा रहा है जल्दी ही इसे, चिकित्सा के क्षेत्र में भी लागू करने की योजना है। सभी अच्छे लोग इसके समर्थन में हैं। मुझे व्यतिगत तौर पर यह सिस्टम बहुत अच्छा लगा। इसे पुरे देश में लागू होना चाहिए। आपकी क्या राय है ? जरूर बताये आखिर पोल तो खुले इस आरक्षण की।

तिलक समारोह से लौट रहे थे लोग ड्राइवर को झपकी लगने से हुआ हादसा 14 की मौत,यूपी के एटा में सड़क हादसे में

Image
एटा. यूपी के एटा में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को जलेसर सीएचसी में एडमिट कराया गया है। इसके अलावा गंभीर रूप से जख्मी लोगों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  तिलक समारोह से लौट रहे थे लोग जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक में सवार लोग आगरा से तिलक समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान एटा के जलेसर के पास ट्रक नहर में उतर गया। ट्रक में सवार 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 28 घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हादसे की वजह ट्रक के ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी  मौके पर कलेक्टर अमित किशोर और एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। दुर्घटना स्थल पर रेस्क्यू जारी है। ट्रक में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस के खि‍लाफ नारेबाजी की और सड़क भी जाम कर दी। लोगों का कहना है कि हादसे के करीब घंटेभर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिसवाले पहुंचे तो वो गांववालों को दिशा निर्देश देते रहे। ग्रामीणों का ...

UP के 7 पेट्रोल पंप पर छापा, हर राेज तेल चोरी कर कमा रहे थे 50 हजार रुपए

Image
लखनऊ एसटीएफ की टीम ने राजधानी में गुरुवार रात 7 पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि कस्टमर्स को कम पेट्रोल दिए जा रहे थे। पेट्रोल पंप में च‍िप, र‍िमोट कनेक्ट करके इस काम को अंजाम दिया जा रहा था। कस्टमर्स काे एक लीटर में 50-60 ml तक कम पेट्रोल दिए जाने की बात सामने आई है। एक पेट्रोल पंप इस चोरी से रोज एवरेज 40 से 50 हजार रुपए और महीने में 12 से 15 लाख रुपए कमा रहा था। पकड़े गए एक आरोपी ने बताया 1 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपाें पर च‍िप लगाई गई है।  यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में भी हो रहा ये खेल    एसटीएफ ने चौक-केजीएमयू के सामने पेट्रोल पंपों पर छापा मारकर कई मशीनें सील कर दीं। छापे की कार्रवाई में डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, सप्लाय डिपार्टमेंट, ऑयल कंपनियों के र‍िप्र‍िजेंटेटिव्स और बांट माप तौल डिपार्टमेंट के अफसर शामिल थे। इस दौरान पेट्रोल पंपों की मशीनों में तेल चुराने के लिए लगाई गई चिप और उनके रिमोट बरामद हुए।एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक ने बताया कि पेट्रोल कम देने (घटतौली) के इस खेल में एक बड़े गैंग का हाथ है, जिसने यूपी के अलावा दूसरे र...

मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने मंत्रियो को जिलों का प्रभार सौंपा

योगी आदितयनाथ ने मंत्रियो को जिलों का प्रभार सौंपा योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को जिला योजना समिति के सदस्य के रूप में नामित करते हुए उन्हें जिलों का प्रभार सौंपा है। ये मंत्री जिला योजना समिति के अध्यक्ष का भी दायित्व संभालेंगे। दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा को भी यह जिम्मेदारी दी गई है। केशव को कानपुर नगर व आजमगढ़ और दिनेश शर्मा को आगरा व रामपुर का दायित्व दिया गया है। कई वरिष्ठ मंत्रियों को भी दो-दो जिलों का प्रभार दिया गया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को राजधानी की कमान दी गई है। जिला - मंत्री 1. इलाहाबाद - आशुतोष टंडन 2. फतेहपुर - सत्यदेव पचौरी 3. प्रतापगढ़ - स्वाती सिंह 4. कौशांबी- लक्ष्मी नारायण चौधरी 5. वाराणसी - सुरेश खन्ना 6. जौनपुर - रीता बहुगुणा जोशी 7. चंदौली - जयप्रकाश निषाद 8. गाजीपुर - बृजेश पाठक 9. मीरजापुर - राजेश अग्रवाल 10. सोनभद्र - अर्चना पाण्डेय 11. संतरविदासनगर - ओमप्रकाश राजभर 12. आजमगढ़ - केशव प्रसाद मौर्य 13. बलिया - श्रीकांत शर्मा 14. मऊ - नंदगोपाल गुप्ता नंदी 15. गोरख...

इस फोटो को देखने से दिमाग रहेगा COOL, साइंटिफिक स्टडी से चला है पता

Image
यह है स्टडी कल्पना करें कि आप उस जगह पर मौजूद हैं एक ठंडी जगह की फोटो आपके दिमाग को भी कूल बना सकती है। यह कहना है जर्नल ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च में पब्लिश एक स्टडी का। यदि आपका दिमाग गर्म हो, आपको गुस्सा आ रहा हो, आप अपने विचारों को केंद्रित नहीं कर पा रहे हों, तो कुछ देर किसी ठंडी या बर्फीली जगह की तस्वीर देखें और इमेजिन करें कि आप उस जगह पर मौजूद हैं। इससे आप गुस्से या आवेश में होने वाली प्रतिक्रिया से भी बच सकेंगे। इजरायल के साइंटिस्ट डॉ. इडिट शाल्वे, डॉ. इलिरन हलाली और एन. मेइरन ने इंसान के मूड, उसके निर्णय और रिस्पॉन्स पर टेम्प्रेचर के असर को देखने के लिए कई प्रयोग किए। पहले हुए अध्ययनों में देखा जा चुका है कि तापमान का असर हमारी दिमागी स्थिति पर पड़ता है। अब इजराइल के रिसर्चर्स ने यह देखने की कोशिश की कि टेम्प्रेचर का इमेजिनेशन करने पर क्या असर पड़ता है। इस स्टडी के अंतर्गत लोगों के एक समूह को एक मूविंग ऑब्जेक्ट की तरफ देखते रहने के लिए कहा गया। किसी चलती-फिरती चीज को लगातार देखना पड़े, तो आंखें थकने लगती है और दिमाग में चिड़चिड़ाहट पैदा होने लगती है। इ...

UP में 84 IAS-54 IPS अफसरों के ट्रांसफर, सपा के गढ़ में भी बदलाव

लखनऊ योगी सरकार ने यूपी में बड़ा प्रशास‍निक फेरबदल क‍िया है। इसके तहत लखनऊ समेत यूपी के 36 जिलों के डीएम का ट्रांसफर करते हुए सरकार ने 84 आईएएस और 54 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर क‍िया है। पूर्व में सीडीओ रहे कौशल राज शर्मा को लखनऊ का नया डीएम (कलेक्टर) और दीपक कुमार को नया एसएसपी बनाया गया है। कुमार पहले गाज‍ियाबाद के एसएसपी थे। वहीं, सीएम के सचिव मृत्यृंजय नारायण को राज संपत्ति विभाग का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। बता दें, कुल 39 ज‍िलों के एसएसपी बदले गए हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के गढ़ में बड़े बदलाव क‍िए गए हैं। हाल ही में सहारनपुर में शोभायात्रा से भड़की ह‍िंसा के बाद चर्चा में आए यहां के एसएसपी लव कुमार को हटा द‍िया गया है। उन्‍हें नोएडा एसएसपी की जिम्मेदारी मिली है। घटना के बाद लव और सहारनपुर के बीजेपी सांसद राघव लखनपाल शर्मा के बीच विवाद हो गया था। अनुराग वत्स को एएसपी आगरा से एसपी नाॅर्थ लखनऊ का चार्ज दिया गया है। डॉ. सतीश कुमार को एएसपी बरेली से एसपी रूरल लखनऊ बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के गढ़ वाले इलाकों में बड़े बदलाव समाजवादी पार्टी के गढ़ वाले...

Z+ स‍िक्युर‍िटी के साथ अब योगी की सुरक्षा में एनएसजी टीम भी

Image
लखनऊ योगी आदित्यनाथ पर बढ़ते खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अभी उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। सूत्रों के मुताबिक, अब नेशनल स‍िक्युरिटी गार्ड (NSG) की क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) टीम भी उनकी सुरक्षा में तैनात होगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि लंदन में कुछ कश्मीरी आतंकियों ने योगी और नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची है। फिलहाल, सीएम योगी को NSG के 35 कमांडो दिए गए हैं, जो उन्हें मोबाइल सिक्युरिटी दे रहे हैं। इसमें एक वक्त में 7 कमांडो तैनात रहते हैं। हालांकि, अब इन कमांडोज के अलावा QRT टीम भी योगी की हिफाजत में तैनात रहेगी। होम मिनिस्ट्री ने कुछ दिन पहले ही इसका फैसला लिया था। लंदन में रची गई योगी की हत्या की साजिश  कुछ दिनों पहले पहले खबर आई थी कि पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है। द एशियन एज अखबार ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से बताया था कि लंदन में बैठे कुछ कश्मीरी आतंकी ये साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों से मिले इस इनपुट के बाद सिक्युरिटी अलर्ट जारी कर दिया ग...

BJP 5 तो कांग्रेस 2 पर आगे 10 असेंबली सीट बाई इलेक्शन के रुझान

Image
नई दिल्ली  8 राज्यों में 10 विधानसभा सीटों पर हुए बाई इलेक्शन की काउंटिंग जारी है। अभी तक इन राज्यों में से पांच विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस दो सीट पर आगे है। बता दें कि मध्यप्रदेश, असम, राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे। वहीं, श्रीनगर लोकसभा सीट पर हुए बाई इलेक्शन में हिंसा के बाद गुरुवार को फिर से 38 पोलिंग बूथ पर वोटिंग जारी है।  दिल्ली में राजौरी गार्डन सीट से बीजेपी-अकाली गठबंधन के कैंडिडेट मनजिंदर सिंह सिरसा आगे चल रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे नंबर है। आप तीसरे नंबर पर घिसक गई है। राजस्थान की धौलपुर सीट के शुरुआती रुझान में भी बीजेपी को बढ़त मिल रही है। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की अटेर में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट पर बीजेपी ने बढ़त बना रखी है।  असम की धेमाजी सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। हिमाचल के भोरंज से भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है वेस्ट बंगाल के कांठी सीट पर टीएमएस कैंडिडेट आगे है। कर्नाटक की ...

जाधव को 90 दिन में फांसी दे सकता है पाकिस्तान

Image
नई दिल्ली इंडियन नेवी के पूर्व अफसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। उन्हें 90 दिन में फांसी हो सकती है। पिछले साल जाधव के कथित कबूलनामे का एक वीडियो भी पाकिस्तान ने जारी किया था। जब इस 6 मिनट (358 सेकंड) के वीडियो की पड़ताल की तो उसमें 105 कट नजर आए। (आगे की स्लाइड में देखें वीडियो) कबूलनामे को देखकर ऐसा लग रहा था कि जाधव टेलीप्रॉम्प्टर पर बयान पढ़ रहे हों।शक है कि कुलभूषण को टाॅर्चर करके या फिर ड्रग्स देकर कुछ भी कहलवाया गया और वीडियो बनाया गया।'' एक और एक्सपर्ट कर्नल यूएस राठौर कहते हैं कि पाक मिलिट्री कोर्ट की कार्यवाही के दौरान इतना टॉर्चर किया जाता है कि वहां 90% लोग अपने गुनाह कबूल कर लेते हैं।   वीडियो पर क्यों उठाए गए थे सवाल...    जाधव का वीडियो प्रोफेशनल इंटेरोगेशन जैसा नहीं था। ऐसा लगता था कि इसे अलग-अलग एंगल से कैमरे और लाइटिंग अरेंजमेंट कर प्लानिंग के तहत शूट किया गया। वीडियो किसी इंटरव्यू की तरह लग रहा था। शायद इसे पाकिस्तान के किसी जर्नलिस्ट और कैमरामैन ने आईएसआई के सेफ हाउस में शूट...

योगी का ऑर्डर मायावती के 1180Cr के चीनी मिल घोटाले की हो सकती है CBI जांच

Image
लखनऊ   योगी आदित्यनाथ ने 2010-11 में मायावती सरकार में राज्य चीनी निगम की 21 मिलों को बेचने में 1180 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस घोटाले की सीबीआई से जांच कराने पर विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कोऑपरेटिव चीनी मिलों को 2018-19 में चालू कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि शुक्रवार रात योगी ने गन्ना विकास और चीनी उद्योग विभाग के प्रेजेंटेशन देखने के बाद अफसरों से ये बात कही।  योगी ने कहा, "किसी भी शख्स को सरकार की संपत्तियों को औने-पौने दामों पर बेचने का कोई अधिकार नहीं है। जनता की संपत्ति का दुरुपयोग कतई नहीं होने दिया जाएगा।सीएम ने पेराई सत्र 2016-17 के बाकी गन्ना मूल्य का पेमेंट 23 अप्रैल तक किसानों को हर हाल में कराने के भी निर्देश दिए। कहा- बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने वाले मिल मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम ने आगे कहा कि गन्ना मंत्री मूल्य का भुगतान तय वक्त में कराने के लिए संबंधित मिल मालिकों की मीटिंग ...

GST बिल राज्यसभा में भी पास, मनमोहन ने कांग्रेस को विरोध करने से रोका

Image
नई दिल्ली जीएसटी से जुड़े चारों बिल गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गए। ये हैं- सेंट्रल जीएसटी (सी-जीएसटी), इंटिग्रेटेड जीएसटी (आई-जीएसटी), यूनियन जीएसटी (यूटी-जीएसटी) और मुआवजा कानून बिल। अब इनके 1 जुलाई से लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। लोकसभा में ये 29 मार्च को अमेंडमेंट के साथ पास हो चुके थे। दिलचस्प यह रहा कि राज्यसभा में कांग्रेस ने कोई अमेंडमेंट पेश नहीं किया। जयराम रमेश ने कहा बिल पर आम सहमति के लिए ऐसा न करने की उन्हें मनमोहन सिंह ने सलाह दी थी।   किस बिल का क्या मतलब 1. सीजीएसटी यानी सेंट्रल जीएसटी: इसे केंद्र सरकार वसूलेगी। 2. एसजीएसटी यानी स्टेट जीएसटी: इसे राज्य सरकार वसूलेगी। 3. आईजीएसटी यानी इंटिग्रेटेड जीएसटी: अगर कोई कारोबार दो राज्यों के बीच होगा तो उस पर यह टैक्स लगेगा। इसे केंद्र सरकार वसूलकर दोनों राज्यों में बराबर बांट देगी। 4. यूनियन टेरेटरी जीएसटी: यूनियन गवर्नमेंट द्वारा एडिमिनिस्ट्रेट किए जाने वाले गुड्स, सर्विस या दोनों पर लगेगा। इसे सेंट्रल गवर्नमेंट ही वसूलेगी। इस बिल के पास होने के मायने  1 जुलाई से जीएसटी लागू हो...

हिंदुओं के जन्म में 2055-2060 के बीच अचानक गिरावट आएगी: PEW रिसर्च

Image
वॉशिंगटन हिंदुओं के जन्म में 2055 से 2060 के बीच अचानक गिरावट आएगी। इसकी वजह भारत में फर्टिलिटी में आ रही गिरावट है। बता दें कि दुनिया के 94 फीसदी हिंदू भारत में ही रहते हैं। प्यू रिसर्च सेंटर की बुधवार को आई एक स्टडी में यह दावा किया गया है।प्यू रिसर्च सेंटर की स्टडी में अनुमान लगाया गया है कि करीब 20 साल में यानी 2035 में दुनियाभर में मुस्लिम महिलाओं से जन्मे बच्चों की तादाद क्रिश्चियन महिलाओं से जन्मे बच्चों से ज्यादा हो जाएगी। इसकी वजह से 2075 तक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी मुस्लिम धर्म को मानने वालों की हो जाएगी। माना जा रहा है कि 2015 के बाद से क्रिश्चियन और मुस्लिम के यहां जन्म लेने वाले बच्चों की तादाद में बढ़ोत्तरी हो रही है। यह 2060 तक होगी। लेकिन मुस्लिमों में बर्थ रेट कुछ ज्यादा होने से 2035 तक वो क्रिश्चियन से आगे निकल जाएंगे। 2055 से 2060 के बीच क्रिश्चियन से 60 लाख ज्यादा मुस्लिम बच्चे जन्म लेंगे  स्टडी के मुताबिक दुनिया में 2010 से 2015 के बीच क्रिश्चियन महिलाओं ने 22.4 करोड़ बच्चों को जन्म दिया। यह मुस्लिम महिलाओं के जन्म दिए बच्चों से एक करोड़ ज...

एनकाउंटर में जख्मी चेतन 25 दिन कोमा में रहे, डिस्चार्ज होते ही बोले

Image
श्रीनगर  कश्मीर में आतंकियों कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए 8 गोलियां और ग्रेनेड के हमले झेल जाने वाले सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन कुमार चीता अब फिट हैं। एम्स के ट्रॉमा सेंटर में 51 दिन बिताने के बाद बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। चेतन 14 फरवरी को एनकाउंटर के दौरान जख्मी हुए थे। हालांकि उन्हें पूरी तरह रिकवर होने में तीन से चार महीने और लगेंगे। हॉस्पिटल से निकलते वक्त जब उनसे पूछा गया कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं, तो चेतन ने तपाक से कहा- इट्स रॉकिंग। सीआरपीएफ के डॉक्टरों ने बताया कि चेतन को आठ गोलियां लगी थीं। इनमें से तीन से वे जख्मी हुए थे। पांच गोली बुलेट प्रूफ जैकेट में फंस गई थीं। एक गोली दाहिने हाथ, दूसरी बाएं हाथ में लगी और तीसरी जांघ से होते हुए कूल्हे और रेक्टम को जख्मी कर गई थी। उन्हें ग्रेनेड के स्प्लिंटर भी लगे थे। स्प्लिंटर से जख्मी होने के कारण दाईं आंख की रोशनी चली गई। हॉस्पिटल से निकलते समय चेतन तो कमजोर दिख रहे थे। पर उनके इरादे बुलंद हैं। जब उनसे पूछा गया कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं, तो चेतन ने तपाक से कहा- इट्स रॉकिंग। चेतन की पत्नी बोली...

पाकिस्तान के लाहौर में फिदायीन हमला: 4 लोगों की मौत, 18 जख्मी

लाहौर. पाकिस्तान के लाहौर में मंगलवार को हुए एक आत्मघाती हमले में 4 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। एक पुलिस अफसर के हवाले से न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस बात की जानकारी दी है।

योगी से आज मिलेंगे शिवपाल, 5 दिन पहले मुलायम के बेटे-बहू ने की थी मुलाकात

Image
लखनऊ सपा नेता शिवपाल यादव बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके 5 कालीदास रोड स्थ‍ित बंगले पर मुलाकात करेंगे। मंगलवार को किसानों का कर्ज माफ करने के फैसले के बाद योगी से अपोजिशन के किसी नेता की ये पहली मुलाकात होगी। इससे पहले मंगलवार को शिवपाल ने विधानसभा स्पीकर हृदय नारायण दीक्ष‍ित से उनके घर पर मुलाकात की थी।  इस दौरान शिवपाल ने दीक्षित को विधानसभा स्पीकर चुने जाने की बधाई दी थी।   पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दीक्षित ने शिवपाल को खुद की लिखी किताबें भेंट कीं। उनके बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। 31 मार्च को योगी से मिले थे अपर्णा-प्रतीक   योगी आदित्यनाथ 31 मार्च को लखनऊ के कान्हा उपवन पहुंचे थे, जहां उन्होंने गायों के बीच वक्त बिताया और उनकी देखरेख के बारे में जाना था।   इस दौरान मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव भी पत्नी अपर्णा यादव के साथ वहां मौजूद थे।  अपर्णा ने बताया था कि जब उन्हें पता चला कि योगी को गाय-भैंस से खास लगाव है तो उन्होंने खुद सीएम को कान्हा उपवन आने के लि‍ए इनवाइट कि‍या था। BJP ज्वाइन करने के सवाल पर अपर्णा ने कहा था- वक्त...

भीड़ से आई चिल्लाने की आवाज, CM ने कहा बुलाओ उसे-जानें आगे क्या हुआ

Image
लखनऊ   योगी आद‍ित्यनाथ शुक्रवार को राजधानी के कान्हा उपवन का इंस्पेक्शन करने पहुंचे। इस बीच एक महिला सीएम से मिलने के लिए भीड़ में चिल्ला रही थी। उसकी आवाज सुन योगी ने सिक्युरिटी से कहा, उसे यहां बुलाओ। बच्चे को गोद में लिए महिला सीएम के पास पहुंची और उसने एक अर्जी देकर अपना दर्द बयां किया।  महिला राजधानी के सरोजनी नगर इलाके की रहने वाली है। उसने सीएम से कहा, ''योगी जी आप सफाई अभियान चला रहे हैं, लेकिन मेरे घर के बाहर लंबे समय से सड़क टूटी पड़ी है। गंदा पानी घरों में घुस जाता है। पैर फिसलने से बच्चों को चोट भी आ चुकी है। स्थानीय नेताओं से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।'' योगी ने कहा, ''आपकी पूरी मदद होगी। जो भी जिम्मेदार होगा उससे जवाब मांगा जाएगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी होगी।'' क्या है कान्हा उपवन सरोजनीनगर इलाके में 54 एकड़ में बने कान्हा उपवन में जानवरों की देखभाल की जाती है। इसमें रहने की जगह, इलाज और जानवरों के खाने की व्यवस्था है। यहां पर वो जानवर रखे जाते हैं, जो बेसहारा होते हैं। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने ...

सोमालिया में इंडियन कमर्शियल शिप हाइजैक, 11 क्रू मेंबर को बंधक बनाया

Image
मोगादिशु (सोमालिया): यहां के पायरेट्स ने भारत के एक कमर्शियल शिप को हाइजैक कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह शिप सोमालिया कोस्ट पर शनिवार को कब्जे में लिया गया।  न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सोमालिया के अफसर के हवाले से यह खबर दी। सोमालिया में एंटी-पायरेसी एजेंसी के पूर्व डायरेक्टर एब्दिरिजाक मोहम्मद दिरिर ने बताया कि कमर्शियल इंडियन शिप को हाइजैक कर लिया। इसे किनारे की ओर ले जाया गया।  घटना 1 अप्रैल की है। इंडियन शिप पर करीब 11 क्रू मेंबर थे। ये सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।   पिछले महीने ऑइल टैंक को हाइजैक किया गया था, लेकिन पुटलैंड्स की मरीन फोर्स ने इसे छुड़ा लिया था।

CM योगी की हिंदू युवा वाहिनी के लिए क्रेज बढ़ा, रोज 5000 लोग कर रहे अप्लाई

Image
गोरखपुर. यूपी का सीएम बनने के बाद से योगी आदित्यनाथ की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि योगी के संगठन हिंदू युवा वाहिनी का मेंबर बनने के लिए लोगों में क्रेज काफी बढ़ गया है। संगठन के गोरखपुर स्थित हेडक्वार्टर के एक सीनियर आॅफिशियल ने बताया, ''हर दिन करीब 5 हजार से ज्यादा लोग मेंबर बनने के लिए अप्लाई कर रहे हैं। इससे पहले एक महीने में सिर्फ 500 से 1000 एप्लिकेशन ही मिल पाती थीं।  हिंदू युवा वाहिनी के स्टेट इंचार्ज पीके माल ने बीते शुक्रवार को नई गाइडलाइन्स जारी की। इसके मुताबिक, पहले कैंडिडेट के बैकग्राउंड को चेक और वेरिफाई किया जाएगा कि क्या उसका किसी राजनीतिक पार्टी की ओर झुकाव तो नहीं है। इसके बाद कैंडिडेट को एक साल की जांच प्रॉसेस से गुजरना होगा।   ये सर्कुलर सभी डिस्ट्रिक्ट और डिविजन यूनिट्स को भेज दिया गया है। साथ ही, चेतावनी दी गई है कि किसी भी शख्स को संगठन का मेंबर बनाने से पहले पूरी सावधानी बरती जाए। हिंदू युवा वाहिनी में एक भी महिला मेंबर नहीं है। क्या लिखा है नए सर्कुलर में?   नए सर्कुलर में लिखा है, ''...