Posts

Showing posts from May, 2017

बीच सड़क महिला-बुजुर्ग में खूब चले लात-घूंसे लोग बीचबचाओ न करके विडिओ और फोटो बनने में लगे रहे

Image
इलाहाबाद : यहां जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बीच बाजार महिला और बुजुर्ग के बीच जमकर लात घूंसे चले। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले विद्या शंकर पांडे (60) वर्तमान में इलाहाबाद के कीडगंज थाना अंतर्गत पूरा वल्दी मोहल्ले में रहते हैं।  विद्या शंकर ने जनवरी 2017 में पड़ोस में रहने वाली सोनिया निषाद से 7.50 लाख रुपए में घर से सटा एक खंडहर मकान खरीदा था। जिसपर सोनिया के 3 बेटे (कल्लू, लखन और मुन्ना) काबिज थे। मुन्ना ने विद्या शंकर को कब्जा दे दिया। लेकिन दो भाइयों ने कब्जा नहीं छोड़ा। इसको लेकर दोनों परिवारों में कई बार बहस भी हो चुकी है।  विद्या शंकर ने कहा, रविवार दोपहर 3 बजे वह कटरा जा रहे थे। उसी समय गली में कल्लू, लखन और पत्नियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लखन की पत्नी ने उनको गिरा दिया और मारने-पीटने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। पत्नी उर्मिला और बेटा नवीन बाहर आया तो उन्हें भी पीटा गया।  सीओ बैहराना विनीत जायसवाल ने कहा, जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मार...

यूपी के आगरा में मंगलवार देर रात आईपीएस अपर्णा सिंह ने 150 पुलिस वालों की टीम के साथ रेड लाइट एरिया ने छापा मारा।

Image
आगरा: यूपी के आगरा में मंगलवार देर रात आईपीएस अपर्णा सिंह ने 150 पुलिस वालों की टीम के साथ रेड लाइट एरिया ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से 11 लड़कियों और 5 लड़कों को अरेस्ट कर 4 नाबालिग लड़कियों को तहखाने का ताला तोड़कर रेस्क्यू किया है। यहां नेपाल, बंगाल समेत कई अलग-अलग जगह के लड़के और लड़कियां मौके से मिले हैं। पुलिस इन्हें मानव तस्करी का इंटरनेशनल गैंग बता रही है। एसपी सिटी अनुपम सिंह ने ऑपरेशन में शामिल पुलिस कर्मियों को नकद इनाम और सर्टिफिकेट देने की घोषणा की है।  कश्मीरी बाजार में एक एनजीओ का सदस्य जांच के लिए ग्राहक बन कर वहां गया था। इस दौरान उसको पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग ने अपने परिजनों को फोन करने की गुजारिश की, इसके बाद उसने मानवीयता दिखाते हुए लड़की के परिजनों को फोन कर पूरी बात बताई।लड़की का किडनैप होने की रिपोर्ट डेढ़ महीने पहले बंगाल में लिखाई गई थी। बताया जाता है कि लड़की को उसका प्रेमी ही वहां बेच गया था। - जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन बंगाल पुलिस को लेकर आगरा आ गए। एसपी सिटी ने इस मामले में कार्रवाई का जिम्मेदारी ट्रेनी आईपीएस अपर्णा सिंह को सौंपी । ...

मां की डेड बॉडी से चिपक दूध पीता रहा डेढ़ वर्ष का बच्चा उसे तो यह भी नहीं पता की उसकी माँ अब नहीं रही

Image
भोपाल-दमोह : मां तो आखिर 'मां' होती है! मां की ममता से जुड़ी एक ऐसी ही संवेदनशील घटना बुंदेलखंड के दमोह में सामने आई है। यहां ट्रेन से गिरने के बावजूद एक अपने बच्चे को छाती-सी चिपका कर दूध पिलाती रही। हालांकि बाद में उसकी मौत हो गई, लेकिन मां की मौत से बेखबर भूखा-प्यासा बच्चा दूध पीता रहा।  दमोह में वित्तमंत्री जयंत मलैया की मिल के समीप रेलवे फाटक पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे वहां से गुजरते लोगों की नजर करीब डेढ़ साल के एक बच्चे पर पड़ी। बच्चा वहां पड़ी अपनी मां की छाती से चिपका दूध पी रहा था। लोगों ने जब पास जाकर महिला को हिलाया-डुलाया, तो उनकी आंखें फटी रह गईं। महिला की मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर जीआरपी पुलिस और एफएसएल(Forensic Science Laboratories) की अधिकारी किरण सिंह मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच-पड़ताल से सामने आया कि, संभवत: महिला किसी ट्रेन से उतरने के चक्कर में गिरी होगी। उसकी नाक और कान से निकले खून से अंदाजा लगाया गया कि हादसे के कारण उसे अंदरुनी चोटें आईं होंगी। महिला ट्रेन से गिरने के कारण बेसुध हो गई होगी, जिससे बच्चा रोने लगा। जब ...

मथुरा डबल मर्डर के 6 आरोपी अरेस्ट

Image
मथुरा. यहां 15 मई को हुए सर्राफा व्यापारियों के डबल मर्डर और 4 करोड़ की लूट केस में पुलिस ने शनिवार सुबह 6.30 बजे 6 लोगों को अरेस्ट किया। एसएसपी विपिन मिश्रा ने बताया, "एनकाउंटर के बाद आरोपियों को अरेस्ट किया गया। एक बदमाश को गोली लगी है, जिसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। आरोपियों के पास से लाखों का सोना और कैश भी बरामद किया गया।" एनकाउंटर शनिवार सुबह 4 से 6.30 बजे तक चला। - डबल मर्डर के विरोध में सोमवार से ही मथुरा में सर्राफा बाजार बंद था। व्यापारियों ने वारदात के खुलासे के लिए 18 मई को पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इससे पहले ही शनिवार को पुलिस ने करीब ढाई घंटे तक चले एनकाउंटर के बाद आरोपियों के अरेस्ट कर लिया। - एसएसपी विपिन मिश्रा ने बताया, "2 इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किए गए हैं।" - "आरोपियों को वारदात की जगह से महज 500 मीटर की दूरी पर रतनकुंड के पास से अरेस्ट किया गया। आरोपियों के नाम आयुष, कामेश, आदित्य, रंगा, छोटू और नीरज हैं।" क्या था पूरा मामला? -...

मथुरा में दो सराफे बालाओ की सरे आम हत्या

Image
यूपी के मथुरा में कल रात बदमाशों ने भीड़ भाड़ वाले बाजार में दो ज्वैलर्स की हत्या कर दी. बदमाशों की गोलीबारी में तीन लोग घायल भी हुए हैं. अब इस मामले में चौंकाने वाला सीसीटीवी फूटेज सामने आया है. इससे साफ है कि बदमाश काफी दुस्साहसिक थे. उन्होंने न सिर्फ गोली मारी बल्कि घायलों को पैरों से रौंदते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया. कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए 4 बाइक पर 8 लुटेरों ने मथुरा के सबसे व्यस्ततम जगह होली गेट चौराहे पर 2 व्यापारियों को गोली मार दी और 4 करोड़ लूट ले गए पिकेट वाले वंहा से महज 200 मीटर की दुरी पर होते हैं लेकिन फिर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच

निर्भया रेप के चारों दोषियों की फांसी बरकरार

Image
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट ने फैसला सुनाते वक्त कहा, "निर्भयाकांड सदमे की सुनामी, जिस बर्बरता के साथ अपराध हुआ उसे माफ नहीं किया जा सकता।" चारों ने फांसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुआई वाली वाली बेंच ने फास्ट ट्रैक सुनवाई के बाद 27 मार्च को फैसला सुरक्षित रखा था। बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 की रात दिल्ली में 6 आरोपियों ने चलती बस में निर्भया के साथ गैंगरेप किया था। उसे बस से फेंक दिया था। बाद में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी।  दोपहर 2.03 बजे सुप्रीम कोर्ट के तीनों जज- जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस भानुमति कोर्ट में आए। जस्टिस मिश्रा और जस्टिस भूषण ने हर चीज को रिकॉर्ड में लिया। जस्टिस मिश्रा और जस्टिस भूषण फांसी के फेवर में थे। कोर्ट ने 20 मिनट में फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा, "जिस बर्बरतापूर्ण तरीके से घटना को अंजाम दिया गया, उस लिहाज से हाईकोर्ट का फैसला सही था। रहम की गुंजाइश नहीं है।घटना समाज को हिला देने वाली थी। घटना...

उत्तरप्रदेश के हाथरस में जातिगत आरक्षण

उत्तरप्रदेश के हाथरस में जातिगत आरक्षण को मुँह तोड़ जवाब दिया एक कॉलेज के प्रिंसिपल जिनका नाम वीरेंद्र पुरी है। उन्होंने सभी छात्रो को GENERAL और OBC/SC/ST जैसे कि सरकार ने जातिगत आरक्षण में बाँटा है ठीक उसी प्रकार A B C D कक्षाओ में बाँट दिया। और ऐसे ही शिक्षको को जैसे जनरल छात्रो को जनरल शिक्षक ओबीसी को ओबीसी और SC को SC के शिक्षक और ST को ST के शिक्षक पढ़ाएंगे। इस फार्मूले को वीरेन्द्र पुरी जी ने खोजा इसलिए इसे चाणक्य # फार्मूला कहा जा रहा है जल्दी ही इसे, चिकित्सा के क्षेत्र में भी लागू करने की योजना है। सभी अच्छे लोग इसके समर्थन में हैं। मुझे व्यतिगत तौर पर यह सिस्टम बहुत अच्छा लगा। इसे पुरे देश में लागू होना चाहिए। आपकी क्या राय है ? जरूर बताये आखिर पोल तो खुले इस आरक्षण की।

तिलक समारोह से लौट रहे थे लोग ड्राइवर को झपकी लगने से हुआ हादसा 14 की मौत,यूपी के एटा में सड़क हादसे में

Image
एटा. यूपी के एटा में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को जलेसर सीएचसी में एडमिट कराया गया है। इसके अलावा गंभीर रूप से जख्मी लोगों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  तिलक समारोह से लौट रहे थे लोग जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक में सवार लोग आगरा से तिलक समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान एटा के जलेसर के पास ट्रक नहर में उतर गया। ट्रक में सवार 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 28 घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हादसे की वजह ट्रक के ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी  मौके पर कलेक्टर अमित किशोर और एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। दुर्घटना स्थल पर रेस्क्यू जारी है। ट्रक में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस के खि‍लाफ नारेबाजी की और सड़क भी जाम कर दी। लोगों का कहना है कि हादसे के करीब घंटेभर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिसवाले पहुंचे तो वो गांववालों को दिशा निर्देश देते रहे। ग्रामीणों का ...