Posts

Showing posts from April, 2017

UP के 7 पेट्रोल पंप पर छापा, हर राेज तेल चोरी कर कमा रहे थे 50 हजार रुपए

Image
लखनऊ एसटीएफ की टीम ने राजधानी में गुरुवार रात 7 पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि कस्टमर्स को कम पेट्रोल दिए जा रहे थे। पेट्रोल पंप में च‍िप, र‍िमोट कनेक्ट करके इस काम को अंजाम दिया जा रहा था। कस्टमर्स काे एक लीटर में 50-60 ml तक कम पेट्रोल दिए जाने की बात सामने आई है। एक पेट्रोल पंप इस चोरी से रोज एवरेज 40 से 50 हजार रुपए और महीने में 12 से 15 लाख रुपए कमा रहा था। पकड़े गए एक आरोपी ने बताया 1 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपाें पर च‍िप लगाई गई है।  यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में भी हो रहा ये खेल    एसटीएफ ने चौक-केजीएमयू के सामने पेट्रोल पंपों पर छापा मारकर कई मशीनें सील कर दीं। छापे की कार्रवाई में डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, सप्लाय डिपार्टमेंट, ऑयल कंपनियों के र‍िप्र‍िजेंटेटिव्स और बांट माप तौल डिपार्टमेंट के अफसर शामिल थे। इस दौरान पेट्रोल पंपों की मशीनों में तेल चुराने के लिए लगाई गई चिप और उनके रिमोट बरामद हुए।एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक ने बताया कि पेट्रोल कम देने (घटतौली) के इस खेल में एक बड़े गैंग का हाथ है, जिसने यूपी के अलावा दूसरे र...

मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने मंत्रियो को जिलों का प्रभार सौंपा

योगी आदितयनाथ ने मंत्रियो को जिलों का प्रभार सौंपा योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को जिला योजना समिति के सदस्य के रूप में नामित करते हुए उन्हें जिलों का प्रभार सौंपा है। ये मंत्री जिला योजना समिति के अध्यक्ष का भी दायित्व संभालेंगे। दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा को भी यह जिम्मेदारी दी गई है। केशव को कानपुर नगर व आजमगढ़ और दिनेश शर्मा को आगरा व रामपुर का दायित्व दिया गया है। कई वरिष्ठ मंत्रियों को भी दो-दो जिलों का प्रभार दिया गया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को राजधानी की कमान दी गई है। जिला - मंत्री 1. इलाहाबाद - आशुतोष टंडन 2. फतेहपुर - सत्यदेव पचौरी 3. प्रतापगढ़ - स्वाती सिंह 4. कौशांबी- लक्ष्मी नारायण चौधरी 5. वाराणसी - सुरेश खन्ना 6. जौनपुर - रीता बहुगुणा जोशी 7. चंदौली - जयप्रकाश निषाद 8. गाजीपुर - बृजेश पाठक 9. मीरजापुर - राजेश अग्रवाल 10. सोनभद्र - अर्चना पाण्डेय 11. संतरविदासनगर - ओमप्रकाश राजभर 12. आजमगढ़ - केशव प्रसाद मौर्य 13. बलिया - श्रीकांत शर्मा 14. मऊ - नंदगोपाल गुप्ता नंदी 15. गोरख...

इस फोटो को देखने से दिमाग रहेगा COOL, साइंटिफिक स्टडी से चला है पता

Image
यह है स्टडी कल्पना करें कि आप उस जगह पर मौजूद हैं एक ठंडी जगह की फोटो आपके दिमाग को भी कूल बना सकती है। यह कहना है जर्नल ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च में पब्लिश एक स्टडी का। यदि आपका दिमाग गर्म हो, आपको गुस्सा आ रहा हो, आप अपने विचारों को केंद्रित नहीं कर पा रहे हों, तो कुछ देर किसी ठंडी या बर्फीली जगह की तस्वीर देखें और इमेजिन करें कि आप उस जगह पर मौजूद हैं। इससे आप गुस्से या आवेश में होने वाली प्रतिक्रिया से भी बच सकेंगे। इजरायल के साइंटिस्ट डॉ. इडिट शाल्वे, डॉ. इलिरन हलाली और एन. मेइरन ने इंसान के मूड, उसके निर्णय और रिस्पॉन्स पर टेम्प्रेचर के असर को देखने के लिए कई प्रयोग किए। पहले हुए अध्ययनों में देखा जा चुका है कि तापमान का असर हमारी दिमागी स्थिति पर पड़ता है। अब इजराइल के रिसर्चर्स ने यह देखने की कोशिश की कि टेम्प्रेचर का इमेजिनेशन करने पर क्या असर पड़ता है। इस स्टडी के अंतर्गत लोगों के एक समूह को एक मूविंग ऑब्जेक्ट की तरफ देखते रहने के लिए कहा गया। किसी चलती-फिरती चीज को लगातार देखना पड़े, तो आंखें थकने लगती है और दिमाग में चिड़चिड़ाहट पैदा होने लगती है। इ...

UP में 84 IAS-54 IPS अफसरों के ट्रांसफर, सपा के गढ़ में भी बदलाव

लखनऊ योगी सरकार ने यूपी में बड़ा प्रशास‍निक फेरबदल क‍िया है। इसके तहत लखनऊ समेत यूपी के 36 जिलों के डीएम का ट्रांसफर करते हुए सरकार ने 84 आईएएस और 54 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर क‍िया है। पूर्व में सीडीओ रहे कौशल राज शर्मा को लखनऊ का नया डीएम (कलेक्टर) और दीपक कुमार को नया एसएसपी बनाया गया है। कुमार पहले गाज‍ियाबाद के एसएसपी थे। वहीं, सीएम के सचिव मृत्यृंजय नारायण को राज संपत्ति विभाग का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। बता दें, कुल 39 ज‍िलों के एसएसपी बदले गए हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के गढ़ में बड़े बदलाव क‍िए गए हैं। हाल ही में सहारनपुर में शोभायात्रा से भड़की ह‍िंसा के बाद चर्चा में आए यहां के एसएसपी लव कुमार को हटा द‍िया गया है। उन्‍हें नोएडा एसएसपी की जिम्मेदारी मिली है। घटना के बाद लव और सहारनपुर के बीजेपी सांसद राघव लखनपाल शर्मा के बीच विवाद हो गया था। अनुराग वत्स को एएसपी आगरा से एसपी नाॅर्थ लखनऊ का चार्ज दिया गया है। डॉ. सतीश कुमार को एएसपी बरेली से एसपी रूरल लखनऊ बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के गढ़ वाले इलाकों में बड़े बदलाव समाजवादी पार्टी के गढ़ वाले...

Z+ स‍िक्युर‍िटी के साथ अब योगी की सुरक्षा में एनएसजी टीम भी

Image
लखनऊ योगी आदित्यनाथ पर बढ़ते खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अभी उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। सूत्रों के मुताबिक, अब नेशनल स‍िक्युरिटी गार्ड (NSG) की क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) टीम भी उनकी सुरक्षा में तैनात होगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि लंदन में कुछ कश्मीरी आतंकियों ने योगी और नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची है। फिलहाल, सीएम योगी को NSG के 35 कमांडो दिए गए हैं, जो उन्हें मोबाइल सिक्युरिटी दे रहे हैं। इसमें एक वक्त में 7 कमांडो तैनात रहते हैं। हालांकि, अब इन कमांडोज के अलावा QRT टीम भी योगी की हिफाजत में तैनात रहेगी। होम मिनिस्ट्री ने कुछ दिन पहले ही इसका फैसला लिया था। लंदन में रची गई योगी की हत्या की साजिश  कुछ दिनों पहले पहले खबर आई थी कि पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है। द एशियन एज अखबार ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से बताया था कि लंदन में बैठे कुछ कश्मीरी आतंकी ये साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों से मिले इस इनपुट के बाद सिक्युरिटी अलर्ट जारी कर दिया ग...

BJP 5 तो कांग्रेस 2 पर आगे 10 असेंबली सीट बाई इलेक्शन के रुझान

Image
नई दिल्ली  8 राज्यों में 10 विधानसभा सीटों पर हुए बाई इलेक्शन की काउंटिंग जारी है। अभी तक इन राज्यों में से पांच विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस दो सीट पर आगे है। बता दें कि मध्यप्रदेश, असम, राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे। वहीं, श्रीनगर लोकसभा सीट पर हुए बाई इलेक्शन में हिंसा के बाद गुरुवार को फिर से 38 पोलिंग बूथ पर वोटिंग जारी है।  दिल्ली में राजौरी गार्डन सीट से बीजेपी-अकाली गठबंधन के कैंडिडेट मनजिंदर सिंह सिरसा आगे चल रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे नंबर है। आप तीसरे नंबर पर घिसक गई है। राजस्थान की धौलपुर सीट के शुरुआती रुझान में भी बीजेपी को बढ़त मिल रही है। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की अटेर में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट पर बीजेपी ने बढ़त बना रखी है।  असम की धेमाजी सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। हिमाचल के भोरंज से भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है वेस्ट बंगाल के कांठी सीट पर टीएमएस कैंडिडेट आगे है। कर्नाटक की ...

जाधव को 90 दिन में फांसी दे सकता है पाकिस्तान

Image
नई दिल्ली इंडियन नेवी के पूर्व अफसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। उन्हें 90 दिन में फांसी हो सकती है। पिछले साल जाधव के कथित कबूलनामे का एक वीडियो भी पाकिस्तान ने जारी किया था। जब इस 6 मिनट (358 सेकंड) के वीडियो की पड़ताल की तो उसमें 105 कट नजर आए। (आगे की स्लाइड में देखें वीडियो) कबूलनामे को देखकर ऐसा लग रहा था कि जाधव टेलीप्रॉम्प्टर पर बयान पढ़ रहे हों।शक है कि कुलभूषण को टाॅर्चर करके या फिर ड्रग्स देकर कुछ भी कहलवाया गया और वीडियो बनाया गया।'' एक और एक्सपर्ट कर्नल यूएस राठौर कहते हैं कि पाक मिलिट्री कोर्ट की कार्यवाही के दौरान इतना टॉर्चर किया जाता है कि वहां 90% लोग अपने गुनाह कबूल कर लेते हैं।   वीडियो पर क्यों उठाए गए थे सवाल...    जाधव का वीडियो प्रोफेशनल इंटेरोगेशन जैसा नहीं था। ऐसा लगता था कि इसे अलग-अलग एंगल से कैमरे और लाइटिंग अरेंजमेंट कर प्लानिंग के तहत शूट किया गया। वीडियो किसी इंटरव्यू की तरह लग रहा था। शायद इसे पाकिस्तान के किसी जर्नलिस्ट और कैमरामैन ने आईएसआई के सेफ हाउस में शूट...

योगी का ऑर्डर मायावती के 1180Cr के चीनी मिल घोटाले की हो सकती है CBI जांच

Image
लखनऊ   योगी आदित्यनाथ ने 2010-11 में मायावती सरकार में राज्य चीनी निगम की 21 मिलों को बेचने में 1180 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस घोटाले की सीबीआई से जांच कराने पर विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कोऑपरेटिव चीनी मिलों को 2018-19 में चालू कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि शुक्रवार रात योगी ने गन्ना विकास और चीनी उद्योग विभाग के प्रेजेंटेशन देखने के बाद अफसरों से ये बात कही।  योगी ने कहा, "किसी भी शख्स को सरकार की संपत्तियों को औने-पौने दामों पर बेचने का कोई अधिकार नहीं है। जनता की संपत्ति का दुरुपयोग कतई नहीं होने दिया जाएगा।सीएम ने पेराई सत्र 2016-17 के बाकी गन्ना मूल्य का पेमेंट 23 अप्रैल तक किसानों को हर हाल में कराने के भी निर्देश दिए। कहा- बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने वाले मिल मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम ने आगे कहा कि गन्ना मंत्री मूल्य का भुगतान तय वक्त में कराने के लिए संबंधित मिल मालिकों की मीटिंग ...

GST बिल राज्यसभा में भी पास, मनमोहन ने कांग्रेस को विरोध करने से रोका

Image
नई दिल्ली जीएसटी से जुड़े चारों बिल गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गए। ये हैं- सेंट्रल जीएसटी (सी-जीएसटी), इंटिग्रेटेड जीएसटी (आई-जीएसटी), यूनियन जीएसटी (यूटी-जीएसटी) और मुआवजा कानून बिल। अब इनके 1 जुलाई से लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। लोकसभा में ये 29 मार्च को अमेंडमेंट के साथ पास हो चुके थे। दिलचस्प यह रहा कि राज्यसभा में कांग्रेस ने कोई अमेंडमेंट पेश नहीं किया। जयराम रमेश ने कहा बिल पर आम सहमति के लिए ऐसा न करने की उन्हें मनमोहन सिंह ने सलाह दी थी।   किस बिल का क्या मतलब 1. सीजीएसटी यानी सेंट्रल जीएसटी: इसे केंद्र सरकार वसूलेगी। 2. एसजीएसटी यानी स्टेट जीएसटी: इसे राज्य सरकार वसूलेगी। 3. आईजीएसटी यानी इंटिग्रेटेड जीएसटी: अगर कोई कारोबार दो राज्यों के बीच होगा तो उस पर यह टैक्स लगेगा। इसे केंद्र सरकार वसूलकर दोनों राज्यों में बराबर बांट देगी। 4. यूनियन टेरेटरी जीएसटी: यूनियन गवर्नमेंट द्वारा एडिमिनिस्ट्रेट किए जाने वाले गुड्स, सर्विस या दोनों पर लगेगा। इसे सेंट्रल गवर्नमेंट ही वसूलेगी। इस बिल के पास होने के मायने  1 जुलाई से जीएसटी लागू हो...

हिंदुओं के जन्म में 2055-2060 के बीच अचानक गिरावट आएगी: PEW रिसर्च

Image
वॉशिंगटन हिंदुओं के जन्म में 2055 से 2060 के बीच अचानक गिरावट आएगी। इसकी वजह भारत में फर्टिलिटी में आ रही गिरावट है। बता दें कि दुनिया के 94 फीसदी हिंदू भारत में ही रहते हैं। प्यू रिसर्च सेंटर की बुधवार को आई एक स्टडी में यह दावा किया गया है।प्यू रिसर्च सेंटर की स्टडी में अनुमान लगाया गया है कि करीब 20 साल में यानी 2035 में दुनियाभर में मुस्लिम महिलाओं से जन्मे बच्चों की तादाद क्रिश्चियन महिलाओं से जन्मे बच्चों से ज्यादा हो जाएगी। इसकी वजह से 2075 तक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी मुस्लिम धर्म को मानने वालों की हो जाएगी। माना जा रहा है कि 2015 के बाद से क्रिश्चियन और मुस्लिम के यहां जन्म लेने वाले बच्चों की तादाद में बढ़ोत्तरी हो रही है। यह 2060 तक होगी। लेकिन मुस्लिमों में बर्थ रेट कुछ ज्यादा होने से 2035 तक वो क्रिश्चियन से आगे निकल जाएंगे। 2055 से 2060 के बीच क्रिश्चियन से 60 लाख ज्यादा मुस्लिम बच्चे जन्म लेंगे  स्टडी के मुताबिक दुनिया में 2010 से 2015 के बीच क्रिश्चियन महिलाओं ने 22.4 करोड़ बच्चों को जन्म दिया। यह मुस्लिम महिलाओं के जन्म दिए बच्चों से एक करोड़ ज...

एनकाउंटर में जख्मी चेतन 25 दिन कोमा में रहे, डिस्चार्ज होते ही बोले

Image
श्रीनगर  कश्मीर में आतंकियों कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए 8 गोलियां और ग्रेनेड के हमले झेल जाने वाले सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन कुमार चीता अब फिट हैं। एम्स के ट्रॉमा सेंटर में 51 दिन बिताने के बाद बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। चेतन 14 फरवरी को एनकाउंटर के दौरान जख्मी हुए थे। हालांकि उन्हें पूरी तरह रिकवर होने में तीन से चार महीने और लगेंगे। हॉस्पिटल से निकलते वक्त जब उनसे पूछा गया कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं, तो चेतन ने तपाक से कहा- इट्स रॉकिंग। सीआरपीएफ के डॉक्टरों ने बताया कि चेतन को आठ गोलियां लगी थीं। इनमें से तीन से वे जख्मी हुए थे। पांच गोली बुलेट प्रूफ जैकेट में फंस गई थीं। एक गोली दाहिने हाथ, दूसरी बाएं हाथ में लगी और तीसरी जांघ से होते हुए कूल्हे और रेक्टम को जख्मी कर गई थी। उन्हें ग्रेनेड के स्प्लिंटर भी लगे थे। स्प्लिंटर से जख्मी होने के कारण दाईं आंख की रोशनी चली गई। हॉस्पिटल से निकलते समय चेतन तो कमजोर दिख रहे थे। पर उनके इरादे बुलंद हैं। जब उनसे पूछा गया कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं, तो चेतन ने तपाक से कहा- इट्स रॉकिंग। चेतन की पत्नी बोली...

पाकिस्तान के लाहौर में फिदायीन हमला: 4 लोगों की मौत, 18 जख्मी

लाहौर. पाकिस्तान के लाहौर में मंगलवार को हुए एक आत्मघाती हमले में 4 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। एक पुलिस अफसर के हवाले से न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस बात की जानकारी दी है।

योगी से आज मिलेंगे शिवपाल, 5 दिन पहले मुलायम के बेटे-बहू ने की थी मुलाकात

Image
लखनऊ सपा नेता शिवपाल यादव बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके 5 कालीदास रोड स्थ‍ित बंगले पर मुलाकात करेंगे। मंगलवार को किसानों का कर्ज माफ करने के फैसले के बाद योगी से अपोजिशन के किसी नेता की ये पहली मुलाकात होगी। इससे पहले मंगलवार को शिवपाल ने विधानसभा स्पीकर हृदय नारायण दीक्ष‍ित से उनके घर पर मुलाकात की थी।  इस दौरान शिवपाल ने दीक्षित को विधानसभा स्पीकर चुने जाने की बधाई दी थी।   पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दीक्षित ने शिवपाल को खुद की लिखी किताबें भेंट कीं। उनके बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। 31 मार्च को योगी से मिले थे अपर्णा-प्रतीक   योगी आदित्यनाथ 31 मार्च को लखनऊ के कान्हा उपवन पहुंचे थे, जहां उन्होंने गायों के बीच वक्त बिताया और उनकी देखरेख के बारे में जाना था।   इस दौरान मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव भी पत्नी अपर्णा यादव के साथ वहां मौजूद थे।  अपर्णा ने बताया था कि जब उन्हें पता चला कि योगी को गाय-भैंस से खास लगाव है तो उन्होंने खुद सीएम को कान्हा उपवन आने के लि‍ए इनवाइट कि‍या था। BJP ज्वाइन करने के सवाल पर अपर्णा ने कहा था- वक्त...

भीड़ से आई चिल्लाने की आवाज, CM ने कहा बुलाओ उसे-जानें आगे क्या हुआ

Image
लखनऊ   योगी आद‍ित्यनाथ शुक्रवार को राजधानी के कान्हा उपवन का इंस्पेक्शन करने पहुंचे। इस बीच एक महिला सीएम से मिलने के लिए भीड़ में चिल्ला रही थी। उसकी आवाज सुन योगी ने सिक्युरिटी से कहा, उसे यहां बुलाओ। बच्चे को गोद में लिए महिला सीएम के पास पहुंची और उसने एक अर्जी देकर अपना दर्द बयां किया।  महिला राजधानी के सरोजनी नगर इलाके की रहने वाली है। उसने सीएम से कहा, ''योगी जी आप सफाई अभियान चला रहे हैं, लेकिन मेरे घर के बाहर लंबे समय से सड़क टूटी पड़ी है। गंदा पानी घरों में घुस जाता है। पैर फिसलने से बच्चों को चोट भी आ चुकी है। स्थानीय नेताओं से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।'' योगी ने कहा, ''आपकी पूरी मदद होगी। जो भी जिम्मेदार होगा उससे जवाब मांगा जाएगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी होगी।'' क्या है कान्हा उपवन सरोजनीनगर इलाके में 54 एकड़ में बने कान्हा उपवन में जानवरों की देखभाल की जाती है। इसमें रहने की जगह, इलाज और जानवरों के खाने की व्यवस्था है। यहां पर वो जानवर रखे जाते हैं, जो बेसहारा होते हैं। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने ...

सोमालिया में इंडियन कमर्शियल शिप हाइजैक, 11 क्रू मेंबर को बंधक बनाया

Image
मोगादिशु (सोमालिया): यहां के पायरेट्स ने भारत के एक कमर्शियल शिप को हाइजैक कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह शिप सोमालिया कोस्ट पर शनिवार को कब्जे में लिया गया।  न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सोमालिया के अफसर के हवाले से यह खबर दी। सोमालिया में एंटी-पायरेसी एजेंसी के पूर्व डायरेक्टर एब्दिरिजाक मोहम्मद दिरिर ने बताया कि कमर्शियल इंडियन शिप को हाइजैक कर लिया। इसे किनारे की ओर ले जाया गया।  घटना 1 अप्रैल की है। इंडियन शिप पर करीब 11 क्रू मेंबर थे। ये सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।   पिछले महीने ऑइल टैंक को हाइजैक किया गया था, लेकिन पुटलैंड्स की मरीन फोर्स ने इसे छुड़ा लिया था।

CM योगी की हिंदू युवा वाहिनी के लिए क्रेज बढ़ा, रोज 5000 लोग कर रहे अप्लाई

Image
गोरखपुर. यूपी का सीएम बनने के बाद से योगी आदित्यनाथ की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि योगी के संगठन हिंदू युवा वाहिनी का मेंबर बनने के लिए लोगों में क्रेज काफी बढ़ गया है। संगठन के गोरखपुर स्थित हेडक्वार्टर के एक सीनियर आॅफिशियल ने बताया, ''हर दिन करीब 5 हजार से ज्यादा लोग मेंबर बनने के लिए अप्लाई कर रहे हैं। इससे पहले एक महीने में सिर्फ 500 से 1000 एप्लिकेशन ही मिल पाती थीं।  हिंदू युवा वाहिनी के स्टेट इंचार्ज पीके माल ने बीते शुक्रवार को नई गाइडलाइन्स जारी की। इसके मुताबिक, पहले कैंडिडेट के बैकग्राउंड को चेक और वेरिफाई किया जाएगा कि क्या उसका किसी राजनीतिक पार्टी की ओर झुकाव तो नहीं है। इसके बाद कैंडिडेट को एक साल की जांच प्रॉसेस से गुजरना होगा।   ये सर्कुलर सभी डिस्ट्रिक्ट और डिविजन यूनिट्स को भेज दिया गया है। साथ ही, चेतावनी दी गई है कि किसी भी शख्स को संगठन का मेंबर बनाने से पहले पूरी सावधानी बरती जाए। हिंदू युवा वाहिनी में एक भी महिला मेंबर नहीं है। क्या लिखा है नए सर्कुलर में?   नए सर्कुलर में लिखा है, ''...