Posts

Showing posts from March, 2017

गुजरात में गोहत्या पर होगी उम्रकैद, देश में काउ स्लॉटरिंग पर सबसे सख्त कानून

Image
गांधीनगर. गुजरात में अब गोहत्या पर उम्र कैद की सजा दी जाएगी। असेंबली सेशन के आखिरी दिन काउ प्रोटेक्शन लॉ में संशोधन बिल पास किया गया। बता दें कि देशभर में गोहत्या पर ये सबसे सख्त सजा होगी। गुजरात में इसी साल नवंबर में असेंबली इलेक्शन होने हैं। - न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शुक्रवार को असेंबली में गोरक्षा के लिए कानून में संशोधन बिल पास किया गया। गुजरात एनिमल प्रिजर्वेशन एक्ट 1954 में अब गायों के ट्रांस्पोर्टेशन पर 10 साल की जेल होगी। - इस कानून में 2011 में संशोधन किया गया था। पहले गोहत्या पर इस कानून के तहत 7 साल की जेल होती थी। अब इसके तहत लगने वाली पेनल्टी को भी दोगुना यानी 1 लाख कर दिया गया है। गाय, गंगा और गीता की रक्षा करनी है- रूपाणी - रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कई हफ्तों से गुजरात के सीएम विजय रूपाणी गोरक्षा के लिए कड़े कानूनों की बात कह रहे थे। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में एक बयान में कहा, "बीजेपी गाय, गंगा और गीता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।" - गुजरात में गोरक्षा कानून में बदलाव यूपी चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद किया गया है। ब...

महोबा ट्रेन हादसे में आतंकी साजिश की आशंका, एटीएस टीम कर रही जांच

Image
  महोबा ट्रेन हादसे में आतंकी साजिश की आशंका, एटीएस टीम कर रही जांच (IST) महोबा ट्रेन हादसे में आतंकी साजिश की आशंका, एटीएस टीम कर रही जांचमहोबा ट्रेन हादसे में आतंकी साजिश की आशंका, एटीएस टीम कर रही जांचमहाकौशल एक्सप्रेस के महोबा में दुर्घटना के पीछे आतंकी साजिश की भी आशंका है। इस बाबत उत्तर प्रदेश एटीएस की एक टीम आज जांच करने महोबा पहुंच गई है। लखनऊ (जेएनएन)। जबलपुर से नई दिल्ली से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन जा रही महाकौशल एक्सप्रेस के महोबा में दुर्घटना के पीछे आतंकी साजिश की भी आशंका है। इस बाबत उत्तर प्रदेश एटीएस की एक टीम आज जांच करने महोबा पहुंच गई है। अन्य दो टीम भी दोपहर बाद तक पहुंच जाएंगी। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन की तरफ जा रही महाकौशल एक्सप्रेस (12189) आज तड़के महोबा के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। महोबा में महाकौशल एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, 45 घायल महोबा-कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच रात 2.07 बजे महाकौशल एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। महोबा स्टेशन से चलने के 10 किलोमीटर के बाद ही ट्रेन पटरी से उतर गई है। इसी कारण माना जा रहा ...

मेरी मां भारत में जज नहीं बन सकीं क्योंकि वह महिला थीं: US डिप्लोमैट निक्की हेली

Image
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क : यूनाइटेड नेशन्स में अमेरिका की एम्बेसडर निक्की हेली ने कहा है कि महिला होने की वजह से उनकी मां को भारत में जज नहीं बनने दिया गया। निक्की हेली ने फॉरेन रिलेशन काउंसिल की एक मीटिंग में महिलाओं की भूमिका से जुड़े एक सवाल पर यह कहा। - न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह मीटिंग बुधवार को हुई। इस दौरान निक्की हेली ने कहा, "मेरी मां लॉ स्कूल जाने के काबिल थीं और वह भारत की पहली फीमेल जजों में से एक हो सकती थीं, लेकिन महिला होने के नाते उन्हें उस जगह पहुंचने की इजाजत नहीं मिली।" - "लेकिन उनके (मां) लिए अपनी बेटी को साउथ कैरोलिना की गवर्नर और फिर यूएन में अमेरिका की एम्बेसडर के तौर पर देखना अमेजिंग है।" 1960 में अमेरिका गए थे निक्की के पेरेंट्स - निक्की हेली के पेरेंट्स अजीत सिंह और राज कौर रंधावा 1960 में भारत से अमेरिका गए थे। लेकिन इससे बीस साल पहले ही अन्ना चांडी त्रावणकोर में आजाद भारत की पहली महिला जज बन गई थीं। चांडी 1948 में प्रमोट होकर डिस्ट्रिक्ट जज बनी थीं। 1959 में वे हाईकोर्ट की जज भी बनीं। कौन हैं निक्की हेली? - 45 साल की निक्...

अमेरिका के गुरुद्वारे में महिला सेवादार से रेप की कोशिश, आरोपी जेल भेजा गया

Image
न्यूयॉर्क. ओरेगॉन स्टेट के गुरुद्वारे की एक महिला सेवादार से रेप की कोशिश की गई। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने जिस वक्त महिला पर हमला किया वह नशे में था। - न्यूज एजेंसी ने फॉक्स 12 न्यूज के हवाले से बताया है कि 37 साल का टिमोथी वॉल्टर स्किमिट नशे में मदहोश था। - वह ओरेगॉन में ग्रेशम शहर के एक गुरुद्वारे में रविवार रात टहल रहा था, तभी वह इजाजत लेकर गुरुद्वारे के टॉयलेट में गया। - टॉयलेट से बाहर आया तो उसे गुरुद्वारे की बिल्डिंग में 26 साल की एक सेवादार नजर आई। टिमोथी ने उस पर हमला कर दिया। - डिटेक्टिव एडम बैकर के मुताबिक, महिला सेवादार की आवाज सुनकर गुरुद्वारे का एक मेंबर आया और उसे छुड़ाया। उसने पुलिस के आने तक टिमोथी को दबोचे रखा। पांच सेक्शंस में दर्ज किया गया मामला - आरोपी टिमोथी को मुल्टनोमाह काउंटी की जेल में रखा गया है। - उस पर हमला, जबर्दस्ती करने, रेप की कोशिश करने, छेड़छाड़ करने और गैर-कानूनी तरीके से हथियार का इस्तेमाल करने के आरोपों में केस दर्ज किया गया है। - सिखों के सोशल ग्रुप "द सिख कोएलिशन" ने आरोपी की गिरफ्तारी के...

महाराष्ट्र के भीरा में पारा 46.5, देश में सबसे गर्म; इंदौर-जयपुर में टूटे गर्मी के रिकॉर्ड

Image
पुणे/जयपुर/इंदौर. मंगलवार को इंदौर में गर्मी का 11 साल का ओर जयपुर में 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इंदौर में पारा 40.4 और जयपुर में 41 डिग्री पर जा पहुंचा। शिमला में पारा 25 डिग्री के पार हो गया है। यहां गर्मी का सात साल का रिकॉर्ड टूटा है। उधर, महाराष्ट्र के भीरा में मंगलवार को टेम्परेचर 46.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह देश में सबसे गर्म जगह रही। बता दें कि सोमवार को भी राजस्थान के बाड़मेर में गर्मी का 77 साल का, जोधपुर में 33 और जैसलमेर में 58 साल का रिकॉर्ड टूटा था। - जयपुर में मंगलवार को पारा 41 डिग्री पर जा पहुंचा। पिछले 10 सालों में यह पहला मामला है, जब मार्च में दिन का पारा इतना ऊंचा पहुंचा। - इससे पहले 2007 और पिछले साल पारे ने मार्च में ही तेज गर्मी का अहसास कराया था, लेकिन 2007 में टेम्परेचर केवल 40 और 2016 में 40.2 डिग्री तक ही बढ़ा। - उधर मंगलवार का टेम्परेचर जयपुर के मार्च के अाॅल टाइम रिकार्ड से सिर्फ 1.8 डिग्री की कम रहा, वरना 125 साल का रिकार्ड टूट जाता। इंदौर में 11 सालों का रिकॉर्ड टूटा - इंदौर में मंगलवार को दिन का पारा 40.4 डिग्री तक पहुंच गया।...

राजस्थान के बाड़मेर में गर्मी का 71 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 44.4 डिग्री पर पहुंचा पारा

Image
जोधपुर: राज्स्थान के बाड़मेर में मार्च में गर्मी का 71 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। यहां सोमवार को टेम्परेचर 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले यहां 30 मार्च 1946 को 43.3 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया था। - वेदर डिपार्टमेंट पहले ही कह चुका है कि इस बार रिकार्ड गर्मी पड़ सकती है, लेकिन मार्च में ही यह अपने तेवर दिखाने लगेगी इसका अंदाजा नहीं था। - उधर, जोधपुर में भी मार्च में गर्मी का 33 साल का रिकॉर्ड टूटा। सोमवार को यहां टेम्परेचर 41.5 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले यहां मार्च में सबसे ज्यादा टेम्परेचर 1984 में 41.6 डिग्री रहा था। - जैसलमेर में 58 साल का रिकॉर्ड टूटा। यहां पारा 42.3 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले यहां 24 मार्च 1958 को सबसे ज्यादा टेम्प्रेचर 41.6 डिग्री दर्ज किया गया था। - राज्य के ज्यादातर हिस्सों में इस साल सिर्फ 10 में ही मैक्सिमम टेम्प्रेचर में 10 डिग्री का उछाल आया है। साउथ-वेस्ट एयर ने बढ़ाया टेम्परेचर - जोधपुर में वेदर डिपार्टमेंट के साइंटिस्ट गोविन्द राम सिरवी का कहना है कि इस बार साउथ-वेस्ट एयर के जल्दी...

इंडिया ने 4 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से जीती सीरीज, धर्मशाला में 8 विकेट से हराया

Image
इंडिया ने 4 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से जीती सीरीज, धर्मशाला में 8 विकेट से हराया  

ब्लैक मनी पर टैक्स जल्द जमा करें: I-T का डिपार्टमेंट काउंटडाउन शुरू हो चुका है

Image
नई दिल्ली : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को ब्लैकमनी जमा करने वालों को वॉर्निंग दी। डिपार्टमेंट ने कहा, काला धन जमा करने वालों के लिए ये अंतिम मौका है कि वे जल्द से जल्द प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के तहत 31 मार्च तक पैसा जमा करा दें। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ऐसे लोगों के लिए सही होगा कि वे अपना काला धन डिक्लेयर कर दें या फिर बाद में पछताएं। - एक एडवर्टिजमेंट जारी किया गया है, "इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैसा जमा करने को लेकर एक सूचना देना चाहता है।" - डिपार्टमेंट ने ये भी कहा है कि जो भी पीएमजीकेवाई स्कीम के तहत अपने कालेधन को उजागर करेगा, उसे पूरी तरह कॉन्फिडेंशियल रखा जाएगा। - इससे पहले भी स्कीम के तहत कालाधन सामने लाने या फिर बेनामी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की बात कही गई थी। यह भी कहा गया था कि डिफॉल्टर्स के नामों को जांच एजेंसियों मसलन एन्फोर्समेंट डायरेक्टरोट (ईडी) और सीबीआई के साथ शेयर किया जाएगा। ब्लैकमनी छिपाने वालों पर कड़ी कार्रवाई - एक अफसर ने बताया था कि अगर कोई ब्लैकमनी छिपाता है और पीएमजीकेवाई के तहत अघोषित आय का ब्यौरा नहीं ...

EX-AG की कार पर पत्थरों से हमला,महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शिवसैनिकों ने किया

Image
औरंगाबाद : शिवसेना सांसद के एअर इंडिया इम्प्लॉई को सैंडल मारने की घटना के बाद पार्टी वर्कर्स की बदतमीजी का मामला सामने आया है। औरंगाबाद में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम पूर्व महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) श्रीहरि अणे की कार पर पत्थरों से हमला कर दिया। वे किसी तरह अपनी जान बचा कर भागे। फिलहाल पुलिस हमला करने वालों को तलाश रही है। - मराठवाड़ा को अलग राज्य बनाने को लेकर गुरुवार शाम मराठवाड़ा राजस्व प्रशिक्षण प्रबोधिनी में एक सम्मलेन ऑर्गनाइज किया गया था। - इस सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व महाधिवक्ता श्रीहरि अणे करने वाले थे। श्रीहरि काफी समय से अलग विदर्भ, मराठवाड़ा की मांग को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। - सम्मलेन शुरू होने वाला रहा था कि शिवसेना के जिलाप्रमुख अंबादास दानवे, पार्षद राजू दानवे कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पहुंचकर श्रीहरि अणे, प्रदीप देशमुख समेत कई लोगों मीटिंग में जाने से रोका। - जब वे नहीं माने तो शिवसैनिकों ने अणे की कार पर पत्थरों से हमला बोल दिया। उन्होंने 'जय भवानी, जय शिवाजी', 'हा आवाज कुणाचा, शिवसेनेचा', 'मराठवाड़ा के टुकड़े नहीं ह...

योगी ने किया ADG रेलवे को किया तलब,UP में चलती ट्रेन में रेप विक्टिम पर तेजाब फेंका

Image
लखनऊ (यूपी) : रायबरेली के ऊंचाहार से लखनऊ के लिए पैसेंजर ट्रेन से आ रही एक रेप विक्टिम को तेजाब पिलाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया। इस घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एडीजी रेलवे गोपाल गुप्ता को तलब किया है। इस मामले में आरोपी पक्ष का हाथ बताया जा रहा है। - जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर मोहनलालगंज के पास पहुंची रायबरेली पैसेंजर ट्रेन में कुछ लोगों ने 35 साल की एक रेप विक्टिम पर तेजाब फेंक दिया। पैसेंजर्स ने हमलावरों का विरोध क‍िया तो वे भाग निकले। - अगले स्टेशन पर विक्टिम को उतारा गया और वहां से उसे एक प्राइवेट व्हीकल से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। विक्टिम के पत‍ि ने लगाया यह आरोप - रेप विक्टिम के पत‍ि ने मीड‍िया को बताया, "हमें पहले से ही धमक‍ियां म‍िल रही थीं। गुरुवार को मैं पत्नी को ट्रेन में ब‍ैठाकर बेटी को परीक्षा द‍िलाने चला गया। करीब 4 बजे पता चला क‍ि पत्नी पर बदमाशों ने तेजाब फेंक द‍िया है और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह काम आरोपी पक्ष के लोगों का है।" ...

योगी ने किया थाने का इंस्पेक्शन

Image
योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह राजधानी के हजरतगंज थाने का इंस्पेक्शन किया। योगी ने एक विंग से दूसरी विंग तक चेकिंग की। यहां योगी ने सीनियर पुलिस ऑफिसर्स से बातचीत भी की। साथ ही यह समझने की कोशिश भी की कि डिपार्टमेंट काम कैसे करता है। जाते-जाते योगी ने कहा कि यह उनका आखिरी दौरा नहीं है। सारे डिपार्टमेंट में दौरे किए जाएंगे। इसके बाद योगी एनेक्सी के लिए रवाना हो गए। उधर, एनवॉयर्नमेंट मिनिस्टर उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को अपने ऑफिस में खुद ही झाड़ू लगाई। - योगी ने सीएम बनते ही अफसरों और मंत्रियों को साफ-सफाई के ऑर्डर दिए हैं। जैसे ही हजरतगंज थाने को सीएम के पहुंचने की सूचना मिली, आनन-फानन में वहां साफ-सफाई कराई गई। - थाने के बाहर फर्श की धुलाई की गई और फाइलों से धूल हटाई गई। - इस दौरान सीएम के साथ डीजीपी जावीद अहमद, एसएसपी मंज‍िल सैनी समेत कई ऑफिसर्स मौजूद रहे। एनवॉयर्नमेंट मिनिस्टर ने दफ्तर में खुद लगाई झाड़ू - यूपी सरकार के मंत्रियों को बुधवार को मंत्रालय अलॉट कर दिए गए। इसके बाद सभी मंत्री अपने-अपने ऑफिस गुरुवार सुबह वक्त से पहले पहुंच गए। - एनवॉयर्नमेंट मिनिस...

पिछड़ा वर्ग की जगह बनेगा नया आयोग, जाति जोड़ने के लिए संविधान की मंजूरी होगी जरूरी

नई दिल्ली: जाटों के आरक्षण पर केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को एक अहम फैसला किया है। अब पिछड़ा वर्ग आयोग की जगह नया आयोग बनाया जाएगा। इसका नाम नेशनल कमीशन फॉर सोशियली एंड एजुकेशनली बैकवर्ड क्लास ( NSEBC ) होगा। इसे कॉन्स्टीट्यूशनल बाॅडी का दर्जा मिलेगा। ओबीसी में नई जाति जोड़ने के लिए संसद की मंजूरी जरूरी होगी। इसके लिए संविधान में संशोधन किया जाएगा।

महिला के साथ मिली आपत्तिजनक फोटो बाबा ने कथा के बहाने किया रेप

Image
बल्लभगढ़ (हरियाणा) : खुद को कथावाचक बताने वाले एक ढोंगी ने पहले महिला के घर में भागवत कथा की,फिर उसने महिला को सम्मोहित करके उसके साथ रेप किया। महिला का आरोप है कि कथावाचक बताने वाले ने एक दो बार नहीं बल्कि शराब के नशे में उसके साथ कई बार रेप किया और मारपीट भी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंगलवार देर शाम को केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। - विक्टिम महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अगस्त 2016 में उसने कथावाचक ललितानंद से अपने घर में भागवत कथा कराई थी। इस दौरान ललितानंद ने उसे सम्मोहित करके उसके साथ रेप कर डाला। - रेप के बाद उसने कहा कि वह उसके पति-बच्चों को मरवा सकता है, इसीलिए चुप रहे। - महिला का आरोप है कि करीब दो-तीन महीने बाद ही आरोपी ने उसके पति से नाता तुड़वाकर उसे बाहर निकलवा दिया। - आरोप है कि ललितानंद उसी के घर में रहने लगा। इस दौरान शराब के नशे वह उसकी पिटाई भी करता रहा। महिला से हड़प लिए 10 लाख रुपए के जेवर - बता दें कि महिला ने बाबा पर करीब 10 लाख रुपए के जेवर व रुपए हड़पने का भी आरोप लगाया है। - महिला ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने...

योगी ने क‍िया मंत्र‍ियों के वि‍भागों का बंटवारा

Image
  लखनऊ . योगी आद‍ित्यनाथ ने बुधवार को मंत्र‍ियों के वि‍भागों का बंटवारा कर द‍िया। केशव मौर्य को PWD ड‍िपार्टमेंट द‍िया गया है। बता दें, इससे पहले अख‍िलेश सरकार में श‍िवपाल यादव के पास PWD डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी थी। वहीं, दिनेश शर्मा को माध्यमिक और उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी म‍िली है। चेतन चौहान को खेल विभाग म‍िला है। बता दें, इससे पहले मंगलवार को आदित्यनाथ ने दिल्ली पहुंचकर पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात कर उनके मंत्रि‍यों के व‍िभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सर्तकता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, समन्वय, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप आदि विभाग अपने पास रखे हैं। उप मुख्यमंत...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मथुरा में तंबाकू न प्रयोग करने की शपथ ली गई।

Image
आज योगी जी ने सरकारी ऑफिस में गुटखा पान और प्लाटिक पर बेन लगया जिसका असर हमारे मथुरा से हॉस्पिटल में दिखा

मथुरा

मथुरा: भारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध बूचड़खानों को कराया सीज, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप चल रहे थे अवैध बूचड़खाने.

यूपी के सरकारी दफ्तरों में गुटखा-पान और प्लास्टिक पर रोक, योगी ने दिए ऑर्डर

Image
लखनऊ . आदित्यनाथ ने बुधवार को सेक्रेटरिएट का दौरा करने के बाद सरकारी दफ्तरों में गुटखा-पान और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का ऑर्डर दिया है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, "सीएम ने अधिकारियों को पूरे राज्य के दफ्तरों में सफाई के निर्देश दिए ताकि बदलाव साफ दिखाई पड़े। सरकारी दफ्तरों और इमारतों में गुटखा-पान और प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने के निर्देश भी सीएम ने दिए।" बता दें कि योगी मीटिंग के बाद एनेक्सी पहुंचे थे। यहां उन्होंने अफसरों के कमरों का दौरा क‌िया, जहां काफी गंदगी द‌िखी। सीएम ने चीफ सेक्रेटरी को ये भी निर्देश दिए कि शाम 6 से 10 बजे तक डिपार्टमेंट्स का प्रेजेंटेशन होगा। - योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि वो स्लॉटर हाऊस बंद करने के लिए एक्शन प्लान तैयार करें। - इस बीच अलीगढ़ से 60 मवेशियों के साथ 20 लोगों को अरेस्ट किया गया। हाथरस में 3 मीट की दुकानों पर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। - सोर्सेज के मुताबिक, योगी ने गायों की तस्करी पर पूरी तरह से बैन लगाने की बात कही। सोर्सेज की...

राम मंदिर विवाद सुलझाने के लिए पिछले 30 साल में 8 बार हुई कोशिशें

Image
नई दिल्ली . राम मंदिर विवाद को सुलझाने की बीते 30 साल में 8 कोशिशें हुईं लेकिन ये सभी नाकाम रहीं। 1986 में पहली बार तब के कांची कामकोटि शंकराचार्य ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से बातचीत की लेकिन वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। इसके बाद पीएम रहे चंद्रशेखर, पीवी नरसिम्हाराव, अटल बिहारी वाजपेयी की समय भी कोशिशें हुईं। 1# 1986 - कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रेसिडेंट अली मियां नदवी के बीच बातचीत हुई। लेकिन वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। 2# 1990 - तब पीएम रहे चंद्रशेखर ने दोनों (हिंदू-मुस्लिम) समुदायों के बीच गतिरोध तोड़ने की कोशिश की। ये बातचीत उस वक्त टूट गई, जब वीएचपी वालंटियर्स पर मस्जिद के एक हिस्से को तोड़ने का आरोप लगा। 3# दिसंबर 1992 - बाबरी मस्जिद ढांचे को गिराए जाने (6 दिसंबर, 1992) के 10 दिन बाद पीएम रहे पीवी नरसिम्हाराव ने जस्टिस लिब्रहान की अगुवाई में एक जांच कमीशन का गठन किया। कमीशन ने 17 साल बाद 2009 में अपनी रिपोर्ट पेश की। - इसे सही मायने में सुलह की कोशिश माना जा सकता है। हालांकि इसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। 4# जून...

6 मुस्लिम देशों के लोगों पर प्लेन में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखने पर बैन अब UK आने वाले

Image
वॉशिंगटन-लंदन. अब ब्रिटेन ने भी 6 मुस्लिम देशों से अपने यहां आने पैसेंजर्स पर प्लेन में लैपटॉप, आईपैड और कैमरा रखने पर पाबंदी लगा दी है। इससे पहले अमेरिका ने 8 मुस्लिम देशों से आने वाले पैसेंजर्स पर इस तरह की पाबंदी लगाई गई थी। - न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, ब्रिटिश अफसरों ने कहा कि 6 मुस्लिम देशों तुर्की, लेबनान, जॉर्डन, मिस्र, ट्यूनीशिया और सऊदी अरब से आने वाले लोगों पर ये बैन रहेगा। इससे 14 एयरलाइन्स पर असर पड़ेगा। - नए नियम के मुताबिक, इन 6 देशों से यूके आने वाले पैसेंजर्स प्लेन में अपने साथ फोन, लैपटॉप, टैबलेट या नॉर्मल साइज (16 सेमी लंबा, 9.3 सेमी चौड़ा और 1.5 सेमी मोटा) से ज्यादा स्मार्टफोन नहीं रख पाएंगे। - यूके सरकार के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, "हम मानते हैं कि नए नियम से लोगों को कुछ तकलीफ हो सकती है, लेकिन हमारे लिए सबसे जरूरी ब्रिटिश सिटिजन्स की सेफ्टी है।" US आने वाले 8 मुस्लिम देशों के पैसेंजर्स प्लेन में लैपटॉप नहीं रख पाएंगे - अमेरिका ने अपने यहां 8 मुस्लिम देशों देशों के पैसेंजर्स के फ्लाइट्स में लैपटॉप, टैबलेट, आईपैड और दूसरी इलेक्ट्र...

आर्मी के सहायक लड़ने वाले जवान होते हैं, नौकर की तरह काम नहीं कराया जाता: सरकार

Image
नई दिल्ली. सरकार ने आर्मी ने सहायक (बडी) सिस्टम का बचाव किया है। राज्यसभा में सरकार की तरफ से रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा, "आर्मी के सहायक अफसरों को जंग और शांति के दौरान पूरा सपोर्ट करते हैं। वे लड़ने वाले जवान होते हैं। उनसे नौकरों की तरह काम न लिया जाए, इसको लेकर रेग्युलर इंस्ट्रक्शन जारी होते हैं, ताकि एक सैनिक का आत्मसम्मान बना रहे।" बता दें पिछले दिनों कुछ सहायकों ने अफसरों पर आरोप लगाए थे कि उनसे गुलामों की तरह काम कराया जाता है। - भामरे ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया, "एक सहायक के पास सामान्य सैनिक की ही तरह काम होता है। वह अपने अफसरों/जूनियर कमीशन्ड अफसर (जेसीओ) की जंग और शांति के वक्त मदद करता है। इसके लिए उसे बाकायदा काम दिया जाता है।" - भामरे ने ये भी कहा, "सहायक सिस्टम अफसरों को सपोर्ट करता है। वह अफसरों और बडी के बीच बेहतर ताल्लुक बनाता है। इसके चलते यूनिट के सैनिकों में स्पिरिट बनी रहती है, जिसकी जंग और शांति के दौरान जरूरत होती है।" और क्या बोले भामरे? - "समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं कि सहायक एक लड़ने व...

दिल्‍ली में मोदी से मिले योगी, मंत्रियों को विभाग के बंटवारे पर शाह से करेंगे चर्चा

Image
नई दिल्ली. यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे। सीएम चुने जाने के बाद उनका दिल्ली का ये पहला दौरा है। योगी ने नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंत्रियों के विभाग के बंटवारे पर योगी अमित शाह से चर्चा भी करेंगे। बताया जा रहा है कि योगी का राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति के अलावा कई अन्‍य बीजेपी नेताओं से भी मिलने का प्रोग्राम है। - इसके पहले योगी सरकार ने सोमवार शाम अखिलेश सरकार में अप्वाइंट किए गए सभी गैरसरकारी सलाहकारों, उपाध्‍यक्षों और चेयरमैनों को हटा दिया। इस संबंध में मुख्‍य सचिव राहुल भटनागर ने आदेश जारी किया। - वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में अपने टेन्योर के पहले दिन राज्य के सभी डिपार्टमेंट्स के अफसरों के साथ पहली मीटिंग की। - इस दौरान योगी ने अफसरों को ईमानदारी, स्वच्छता और कामकाज में ट्रांसपेरेंसी रखने की शपथ दिलाई। साथ ही सरकार आगे कैसे काम करेगी, इस पर चर्चा की। मीटिंग में दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। - सीएम ने सभी अफसरों से 15 दिन के अंदर संपत्ति की जानकारी देने को भी कहा है। वहीं, पुलिस डिपार्टमेंट में मे...

बातचीत नाकाम रही तो हम दखल देंगे: SC राम मंदिर विवाद पर सभी पक्ष आम राय बनाएं

Image
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम मंदिर विवाद का कोर्ट के बाहर निपटारा करने पर जोर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि इस पर सभी संबंधित पक्ष मिलकर बैठें और आम राय बनाएं। कोर्ट ने कहा कि अगर इस मामले में मसला सुलझाने के लिए होने वाली बातचीत नाकाम रहती है तो हम दखल देंगे और इस मुद्दे का हल निकालने के लिए मीडिएटर अप्वाॅइंट करेंगे। - सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी से कहा कि वे इस मुद्दे को 31 मार्च या उससे पहले मेंशन करें। - बता दें कि इस मामले में स्वामी ने अर्जेंट हियरिंग की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यह संवेदनशील मुद्दा है और इस पर तुरंत सुनवाई की जरूरत है। - इसी पर कोर्ट ने कहा कि इस विवाद का बातचीत के जरिए ऐसा हल निकालें जिस पर सारे पिटीशनर्स और रिस्पॉन्डेंट्स राजी हों। - चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा कि अगर सभी संबंधित पक्ष ये चाहेंगे वे इस मुद्दे पर मीडिएट करें तो वे मध्यस्थ बनने को तैयार हैं। UP में बीजेपी की जीत को RSS ने बताया था राम मंदिर बनाने का मैन्डेट - यूपी असेंबली इलेक्शन में बीजेपी को मिली बड़ी जीत को आरएसएस नेता एमजी वैद्य ने...

आगरा में स्टेशन के पास 2 ब्लास्ट: निशाने पर थी अंडमान एक्सप्रेस, ISI का लेटर मिला

Image
आगरा. शहर में शनि‍वार सुबह अलग-अलग जगह दो धमाके हुए। इससे दहशत फैल गई। एक धमाका आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास कूड़े के ढेर में हुआ जबकि‍ दूसरा एक प्लम्बर के घर में हुआ। फि‍लहाल कि‍सी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मि‍लते ही बड़ी संख्या में पुलि‍स फोर्स के साथ डीआईजी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को अंडमान एक्सप्रेस को पलटने की कोशिश की गई थी। मामले की छानबीन की जा रही है। इसके अलावा आईएसआई का लेटर भी बरामद हुआ है। - पहला ब्लास्ट सुबह 6.30 बजे प्लेटफॉर्म के पास कचरे के ढेर में हुआ। दूसरा प्लंबर के घर हुआ। दोनों जगहों की दूरी 60-70 मीटर है। - शक है कि‍ प्लम्बर के घर बम बनाए गए। पूरा एरिया कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। - फोरेंसिक एक्सपर्ट्स भी मुआयने के लि‍ए पहुंचे। यह लो इनेंसिटी डिवाइस कंट्रोल बम माना जा रहा है। हालांकि सही जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। - इस मामले में डीआईजी का कहना है कि‍ शनि‍वार सुबह धमाका हुआ है, इसके बाद धुआं उठा। जांच की जा रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। - वहीं गुरुवार को ताज महल पर सुसाइड अटैक की धमकी दी गई थी। शहर में हाईअलर्ट जारी है। ...

UP में 19 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह, मोदी-शाह होंगे शामिल

Image
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के नए सीएम के नाम का एलान शनिवार को और शपथ ग्रहण समारोह 19 मार्च को हो सकता है। शनिवार को लखनऊ में बीजेपी की मीटिंग होनी है। इसी में सीएम का नाम फाइनल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मनोज सिन्हा का नाम सीएम पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी शामिल होंगे। इस प्रोग्राम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। - जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह पहले लखनऊ के लॉ मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड में होना था, लेकिन अब स्मृति उपवन और रमाबाई रैली स्थल को समारोह के लिए बेहतर माना जा रहा है। - लॉ मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड 40 हजार लोगों के लिए बेहतर माना जाता है। यहां सिर्फ 1500 गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं। बाकी गाड़ियों को सड़क किनारे लगाना होगा, जिससे लोहिया पथ को एक तरफ बंद भी करना पड़ सकता है। इस वजह से लोहिया पथ से लेकर 5-केडी के आसपास पूरे इलाके में जाम लग सकता है। - पुलिस अफसरों ने गुरुवार को तीनों जगह इंस्पेक्शन किया। सुरक्षा और इंतजाम के लिहाज से अफसर स्मृति उपवन को बेहतर बता रहे ह...

ग्वाटेमाला के शेल्टर होम में आग

Image
सैन जोस पिनुला (ग्वाटेमाला ) . अमेरिकी देश ग्वाटेमाला की ग्वाटेमाला सिटी में बच्चों के एक शेल्टर होम में आग गई। हादसे में 21 लड़कियों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि 41 बच्चे बुरी तरह झुलस गए। आग शेल्टर के फीमेल सेक्शन में लगी। - पुलिस चीफ नेरी रामोस ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह हुआ। 21 लड़कियों की डेड बॉडी निकाली जा चुकी है। ग्वाटेमाला सिटी से 25 km दूर ये शेल्टर केयर होम 18 साल से कम उम्र के बच्चों और यूथ के लिए है। - वर्जेन डी असुन्शियन नाम के इस सरकारी शेल्टर होम में अरेंजमेंट्स को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें आई थीं। 400 की क्षमता वाले इस शेल्टर होम में जरूरत से ज्यादा बच्चे रह रहे थे। कैसे लगी आग? - ग्वाटेमाला सोशल वेलफेयर एजेंसी के हेड कार्लोस रोडास के मुताबिक, मंगलवार को शेल्टर के बाहर कुछ बच्चों ने खराब अरेंजमेंट्स को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद बुधवार सुबह कुछ बच्चों ने अपने गद्दों में आग लगा ली, जिससे ये भयानक हादसा हुआ। - रोडास ने कहा, ''हम जिम्मेदारी लेने से नहीं बच रहे, हम अपनी कमियों को मानते हैं, लेकिन हम उनकी जिंदगी वापस नहीं लौ...

जिसे समझ रही थी पेट का दर्द, वो निकला कुछ ऐसा कि देख सब थे हैरान

Image
दुनिया में शायद ही ऐसा कोई शख्‍स होगा, जिसने पेट का दर्द न झेला हो। कुछ ऐसा ही हुआ कैमरून (Cameroon) में रहने वाली एक 26 साल की महिला के साथ। दरअसल, एक दिन महिला को अचानक पेट में दर्द होने लगा और वो डॉक्टर के पास गई। लेकिन डॉक्टर ने जो बताया उसके बारे में सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। महिला को पहले लगा कि उसे नॉर्मली दर्द हो रहा है, जिसके कारण वो हॉस्पिटल गई और उसने अपनी समस्या डॉक्टर को बताया। हालांकि, शुरुआती दौर में डॉक्टर को भी लगा कि यह कोई मामूली दर्द है। लेकिन जांच के बाद जो खुलासा हुआ, उसके बारे में जानकर वहां मौजूद सभी के होश उड़ गए। डॉक्टर्स ने बताया कि एक्स-रे और स्कैन के दौरान उसके पेट में कंडोम के कई टुकड़े दिखे, जिसके कारण यह दर्द हो रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत सर्जन से मिलने की सलाह दी और उसे निकलवाने को कहा। ऑपरेशन के बाद कंडोम के कई टुकड़े उसके पेट से निकाले गए। डॉक्टर्स का कहना था कि मेडिकल हिस्ट्री में पहली बार ऐसी घटना सामने आई है। इतना ही नहीं अगर उसे समय रहते नहीं निकाला जाता है तो यह जानलेवा हो सकता था।

संसद में GST का रास्ता साफ होने की उम्मीद

Image
नई दिल्ली. संसद के बजट सेशन का दूसरा पार्ट गुरुवार से शुरू हो गया है। इससे पहले पीएम ने उम्मीद जताई की इस सेशन में चर्चा का स्तर काफी ऊंचा जाएगा और जीएसटी का रास्ता साफ होगा। इस सेशन में लखनऊ में आईएस सस्पेक्ट के एनकाउंटर, रामजस कॉलेज का विवाद और जीएसटी सबसे अहम मुद्दे होंगे। इस पर हंगामे के आसार हैं। 11:15 AM- उधर, राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित। 11:10 AM- राजनाथ सिंह ने कहा- अमेरिका में भारतीयों पर हो रहे हमलों को गंभीरता से लिया गया है, इस मसले पर भारत सरकार की तरफ से लोकसभा में अगले हफ्ते बयान दिया जाएगा। 11:00 AM- संसद का सत्र शुरू। दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि। 10:30 AM- पीएम ने सदन से बाहर उम्मीद जताई की इस सेशन में बजट की बारिकियों पर चर्चा होगी। चर्चा का स्तर काफी ऊंचा होगा। जीएसटी में भी एक ब्रेकथ्रू होगा। 10:20 AM- अमेरिका में भारतीयो में हो रहे हमलों के विरोध में टीएमसी वर्कर्स से गांधीजी की स्टेच्यु के सामने प्रदर्शन किया। 10:15 AM- अनंत कुमार ने कहा, "फाइनेंस, मैटरनिटी और कई दूसरे बिलों पर चर्चा होनी है। सभी से रिक्वेस्ट है...

लखनऊ में संदिग्ध आतंकी का एनकाउंटर

Image
लखनऊ . यहां के ठाकुरगंज इलाके में पुलिस का एक संदिग्ध आतंकी के साथ एनकाउंटर जारी है। आतंकी यहां एक घर में छिपा है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संदिग्ध आतंकी के तार एमपी के ट्रेन ब्लास्ट से जुड़े हो सकते हैं। यूपी एटीएस को इसके यहां छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। बता दें कि कुछ द‍िन पहले एक आईएसआई एजेंट को भी हरदोई रोड से अरेस्ट क‍िया गया था। - ठाकुरगंज इलाके में हाजी कॉलोनी के एक घर में यह आतंकी छिपा है। 20 स्पेशल कमांडो ने घर घेर रखा है। - ऑपरेशन के दौरान आम लोगों को घर से निकलने को मना किया गया है। - पुलिस ने आतंकी को सरेंडर करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। इसके लिए एटीएस ने टियर गैस का इस्तेमाल भी किया। लेकिन आतंकी सरेंडर को राजी नहीं हुआ। - ऐसा कहा जा रहा है कि संदिग्ध आतंकी ISI से जुड़ा है। इसका नाम सैफुल है। क्या बोले एडीजी? - एडीजी दलजीत चौधरी ने कहा- इनपुट मिला था कि कुछ संदिग्ध कानपुर और लखनऊ में छुपे हुए हैं। कानपुर के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे संदिग्ध को पुलि...

मथुरा की लाठ मार होली के कुछ दीर्ष्य

Image

इस MATH टीचर का हर कोई दीवाना, करती है ऐसी हॉट फोटो अपलोड

Image
आम तौर पर जब भी हम किसी टीचर की कल्पना करते हैं तो, हमारे दिमाग में सिंपल, सादगी और शांति व्यक्तित्व वाली छवि बनती है। लेकिन इस महिला टीचर की ग्लैमरस अंदाज को देखकर आपका ये भ्रम टूट जाएगा। जी हां, बेलारूस की रहने वाली ओकसाना नेवेसेल्या (Oksana Neveselaya) एक टीचर हैं और अपने ग्लैमरस फोटोज से इन्होंने सोशल साइट्स पर धूम मचा रखी है। ओकसाना बच्चों को मैथ पढ़ाती हैं। कुछ समय पहले एक स्टूडेंट ने ओकसाना का पढ़ाते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल साइट्स फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। देखते ही देखते यह वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो गई थी। इतना ही नहीं इस वीडियो ने उन्हें रातोंरात इंटरनेट स्टार बना दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ ही समय में इंस्टाग्राम पर उनके करीब 7 लाख फॉलोअर्स हो गए। वीडियो पॉपुलर होने के बाद ओकसाना की गिनती दुनिया की सबसे हॉट गणित टीचर के रूप में होने लगी। ओकसाना बताती हैं कि उन्हें ट्रैवलिंग का भी काफी शौक है और वो खाली में खूब घूमती हैं। हाली ही उन्होंने कई जगहों का भ्रमण किया है और वहां के हॉट फोटोज अपने फॉलोअर्स के लिए अपलोड भी किए हैं।

आगरा फिर हुआ बड़ा हादसा थाना हरीपर्वत के isbt बस स्टेंड के पास कंटेनर ने 5 ऑटो को रौंदा हादसे में 8 लोगो की मौके पर ही मौत ।

Image
आगरा फिर हुआ बड़ा हादसा थाना हरीपर्वत के isbt बस स्टेंड के पास कंटेनर ने 5 ऑटो को रौंदा हादसे में 8 लोगो की मौके पर ही मौत ।