मथुरा में हुआ भीषण हादसा नहर में गिरी इनोवा,10 की हुई मौत।

आज रविवार सुबह तड़के चार बजे मथुरा भरतपुर मार्ग मकेरा गांव के निकट पानी से भरी फतेहपुर नहर में इनोवा गाड़ी गिर गई । इनोवा में ड्राइवर सहित 10 लोग सवार थे। कोई भी सवारी गाड़ी से नही निकल पायी,गाड़ी में पानी भर गया,और सभी लोग काल के गाल में समां गए।
इस हृदय विदारक हादसे में सभी मृतक राजीव कालोनी,सुभाष नगर,बरेली के रहने वाले थे।मृतको में 5 महिलाएं और 5 पुरुष हैं।

ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने 9 शवो को पानी मे डूबी गाड़ी से बाहर निकाला,और ड्राइवर का शव गाड़ी से अपने आप आप निकल कर पानी मे बह गया था,जिसे 200 मीटर दूर नहर से निकाला।
मृतको के पास से मिले फोन नंबर से बात करने पर मिली जानकारी के अनुसार बरेली निवासी महेश शर्मा एडवोकेट अपनी पत्नी दीपिका,बेटा हार्दिक,रितिक,बेटी खुशबू और दूसरा परिवार रोहन,पूनम,हिमांशी,सुरभि बरेली से रात 11 बजे राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए अपनी इनोवा गाड़ी से निकले थे। और 4 बजे के करीब मथुरा भतरपुर रोड पर ये हादसा हो गया।
हादसे के बाद प्रशां कि बड़ी लापरवाही यहाँ देखने को मिली,घटना के करीब चार घंटे बाद तो 13 किलोमीटर दूरी से जिल्रे के अधिकारी मौके पर पहुचे। और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को मथुरा के अधिकारी 5 घंटे में एम्बूलेंस की व्यवस्था नही कर पाए। शवो के रोड पर चल रहे टेम्पो में जबरन रखकर भेजने लगे । जनता ने जब ADM,SDM, ASP को खरी खोटी सुनाई तब जाकर मात्र एक एम्बूलेंस ही आयी और उस्से 4 शव ही गए,बाकी अन्य टेम्पो आदि से ही भेजे गए।


घटना बेहद गभीर थी,

Comments

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार