वाराणसी. यूपी में सातवें फेज की वोटिंग से पहले सभी दलों के लिए प्रचार का फोकस बनारस और उसके आसपास की सीटों पर है। नरेंद्र मोदी ने बनारस में करीब साढ़े तीन घंटे का रोड शो किया। उन्होंने भगवान विश्वनाथ और कालभैरव के दर्शन किए। कुछ देर में वे सभा को भी एड्रेस कर सकते हैं। मोदी के साथ उनकी कैबिनेट के 11 मंत्री सोमवार तक बनारस में रहेंगे। इससे पहले मोदी का 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में रोड शो हुआ था। मोदी के बाद अखिलेश यादव-राहुल गांधी ने भी रोड शो किया। शो के बीच में उन्हें डिंपल यादव ने ज्वाइन किया। रोड शो के बाद तीनों नेताओं ने भी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया। 1) 2 मंदिरों में गए, मुस्लिमों से मिली शॉल माथे पर लगाई - बनारस मोदी का संसदीय क्षेत्र है। रोड शो बीएचयू के सिंहद्वार से रविदास गेट, लंका, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, बांस फाटक से जनदर्शन करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा, जहां पीएम ने पूजा-अर्चना की। - मोदी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर से चौक, नीची बाग, मैदागिन, कोतवाली विशेश्वरगंज, गुजरात विद्या मंदिर होते...
Comments
Post a Comment