बीच सड़क महिला-बुजुर्ग में खूब चले लात-घूंसे लोग बीचबचाओ न करके विडिओ और फोटो बनने में लगे रहे

इलाहाबाद : यहां जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बीच बाजार महिला और बुजुर्ग के बीच जमकर लात घूंसे चले। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले विद्या शंकर पांडे (60) वर्तमान में इलाहाबाद के कीडगंज थाना अंतर्गत पूरा वल्दी मोहल्ले में रहते हैं।
 विद्या शंकर ने जनवरी 2017 में पड़ोस में रहने वाली सोनिया निषाद से 7.50 लाख रुपए में घर से सटा एक खंडहर मकान खरीदा था। जिसपर सोनिया के 3 बेटे (कल्लू, लखन और मुन्ना) काबिज थे। मुन्ना ने विद्या शंकर को कब्जा दे दिया। लेकिन दो भाइयों ने कब्जा नहीं छोड़ा। इसको लेकर दोनों परिवारों में कई बार बहस भी हो चुकी है।
 विद्या शंकर ने कहा, रविवार दोपहर 3 बजे वह कटरा जा रहे थे। उसी समय गली में कल्लू, लखन और पत्नियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लखन की पत्नी ने उनको गिरा दिया और मारने-पीटने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। पत्नी उर्मिला और बेटा नवीन बाहर आया तो उन्हें भी पीटा गया।
 सीओ बैहराना विनीत जायसवाल ने कहा, जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Comments

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार