मथुरा डबल मर्डर के 6 आरोपी अरेस्ट

मथुरा.यहां 15 मई को हुए सर्राफा व्यापारियों के डबल मर्डर और 4 करोड़ की लूट केस में पुलिस ने शनिवार सुबह 6.30 बजे 6 लोगों को अरेस्ट किया। एसएसपी विपिन मिश्रा ने बताया, "एनकाउंटर के बाद आरोपियों को अरेस्ट किया गया। एक बदमाश को गोली लगी है, जिसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। आरोपियों के पास से लाखों का सोना और कैश भी बरामद किया गया।" एनकाउंटर शनिवार सुबह 4 से 6.30 बजे तक चला।
- डबल मर्डर के विरोध में सोमवार से ही मथुरा में सर्राफा बाजार बंद था। व्यापारियों ने वारदात के खुलासे के लिए 18 मई को पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इससे पहले ही शनिवार को पुलिस ने करीब ढाई घंटे तक चले एनकाउंटर के बाद आरोपियों के अरेस्ट कर लिया।
- एसएसपी विपिन मिश्रा ने बताया, "2 इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किए गए हैं।"
- "आरोपियों को वारदात की जगह से महज 500 मीटर की दूरी पर रतनकुंड के पास से अरेस्ट किया गया। आरोपियों के नाम आयुष, कामेश, आदित्य, रंगा, छोटू और नीरज हैं।"
क्या था पूरा मामला?
- 15 मई की रात 8 नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी ध्रुव अग्रवाल की शॉप में फायरिंग कर करीब 4 करोड़ ज्वैलरी लूट ली थी और फरार हो गए थे।
- हमले में ध्रुव के भाई विकास और दिल्ली के सर्राफ मेघ अग्रवाल की मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
- वारदात के बाद व्यापारियों ने प्रोटेस्ट किया। मौके पर पहुंचे आईजी (आगरा रेंज) अशोक जैन ने हंगामा कर रहे लोगों को भरोसा दिलाया था कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी को जांच के आदेश दिए थे। लापरवाही बरतने के आरोप में 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था।
ज्वैलर की फैमिली से मिले थे मिनिस्टर श्रीकांत, राजबब्बर
- गुरुवार को कांग्रेस यूपी चीफ राज बब्बर ज्वैलर ध्रुव की फैमिली से मिलने पहुंचे। यूपी के मिनिस्टर श्रीकांत शर्मा और डीजीपी सुलखान सिंह ने भी फैमिली से मुलाकात की थी।
- ध्रुव की फैमिली ने सरकार से बच्चों के लिए नौकरी और आर्थिक सहायता मांगी थी। श्रीकांत शर्मा ने हर संभव मदद करने का वादा किया था।
- शुक्रवार को दिल्ली में मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा था, "मथुरा में हो रही घटनाओं से मैं परेशान हूं। हालात पर मेरी नजर है। 24 मई को मैं वहां जाऊंगी। पुलिस अफसरों ने वहां की सिचुएशन के बारे में मुझे बताया है।"
मथुरा में लगातार वारदातें
8 मार्च: को हाईवे थाना क्षेत्र की अमर काॅलोनी में बनवारी-पत्नी रविबाला का मर्डर कर बदमाशों ने दो लाख रुपए लूट लिए थे।
22 मार्च: तत्वदर्शी कॉलोनी में फॉर्मासिस्ट वीके सारस्वत के घर में मां-बेटे को बंधक बनाकर 10 लाख की डकैती डाली गई थी।
3 मई: गोवर्धन के माधुरीकुंड के जंगल में दो बहनों से छेड़छाड़ और लूटपाट का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
6 मई: कोतवाली के छत्ता बाजार में एक ज्वैलर की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

 

Comments

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार