मां की डेड बॉडी से चिपक दूध पीता रहा डेढ़ वर्ष का बच्चा उसे तो यह भी नहीं पता की उसकी माँ अब नहीं रही
भोपाल-दमोह : मां तो आखिर 'मां' होती है! मां की ममता
से जुड़ी एक ऐसी ही संवेदनशील घटना बुंदेलखंड के दमोह में सामने आई है।
यहां ट्रेन से गिरने के बावजूद एक अपने बच्चे को छाती-सी चिपका कर दूध
पिलाती रही। हालांकि बाद में उसकी मौत हो गई, लेकिन मां की मौत से बेखबर
भूखा-प्यासा बच्चा दूध पीता रहा।
दमोह में वित्तमंत्री जयंत मलैया की मिल के समीप रेलवे फाटक पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे वहां से गुजरते लोगों की नजर करीब डेढ़ साल के एक बच्चे पर पड़ी। बच्चा वहां पड़ी अपनी मां की छाती से चिपका दूध पी रहा था।
लोगों ने जब पास जाकर महिला को हिलाया-डुलाया, तो उनकी आंखें फटी रह गईं। महिला की मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर जीआरपी पुलिस और एफएसएल(Forensic Science Laboratories) की अधिकारी किरण सिंह मौके पर पहुंचीं।
प्रारंभिक जांच-पड़ताल से सामने आया कि, संभवत: महिला किसी ट्रेन से उतरने के चक्कर में गिरी होगी। उसकी नाक और कान से निकले खून से अंदाजा लगाया गया कि हादसे के कारण उसे अंदरुनी चोटें आईं होंगी।
महिला
ट्रेन से गिरने के कारण बेसुध हो गई होगी, जिससे बच्चा रोने लगा। जब महिला
की थोड़ी-बहुत चेतना लौटी, तो उसने मदद की उम्मीद तक भूख-प्यास से बिलखते
बच्चे को बिस्किट दिया और उसे छाती से चिपकाकर दूध पिलाने लगी। महिला के
पास ही बिस्किट का पैकेट मिला है।
हालांकि
इसी दौरान महिला की मौत हो गई। बच्चा अपनी मां की मौत से बेखबर छाती से
चिपका दूध पीते मिला। उसके हाथ में बिस्किट का टुकड़ा भी था। वह अपनी मां
को हिला-डुलाकर उठाने की कोशिश भी कर रहा था। फिलहाल बच्चे को हॉस्पिटल में
भर्ती कराया गया है।
अभी तक
महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से एक 500 का नोट और 70 रुपए मिले
हैं। उसके पास मिले पर्स के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो,
टीकमगढ़ की होगी। पर्स पर टीकमगढ़ के ज्वैलर्स की दुकान का नाम लिखा हुआ
है। महिला के पास से किसी ट्रेन का टिकट नहीं मिला है।
मां की डेड बॉडी से चिपक दूध पीता रहा डेढ़ वर्ष का बच्चा उसे तो यह भी नहीं पता की उसकी माँ अब नहीं रही



Comments
Post a Comment