इस फोटो को देखने से दिमाग रहेगा COOL, साइंटिफिक स्टडी से चला है पता
यह है स्टडी
कल्पना करें कि आप उस जगह पर मौजूद हैं
एक ठंडी जगह की फोटो आपके दिमाग को भी कूल बना सकती है। यह कहना है
जर्नल ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च में पब्लिश एक स्टडी का। यदि आपका दिमाग गर्म
हो, आपको गुस्सा आ रहा हो, आप अपने विचारों को केंद्रित नहीं कर पा रहे
हों, तो कुछ देर किसी ठंडी या बर्फीली जगह की तस्वीर देखें और इमेजिन करें
कि आप उस जगह पर मौजूद हैं। इससे आप गुस्से या आवेश में होने वाली
प्रतिक्रिया से भी बच सकेंगे।
इजरायल
के साइंटिस्ट डॉ. इडिट शाल्वे, डॉ. इलिरन हलाली और एन. मेइरन ने इंसान के
मूड, उसके निर्णय और रिस्पॉन्स पर टेम्प्रेचर के असर को देखने के लिए कई
प्रयोग किए।
पहले हुए अध्ययनों में देखा जा चुका है कि तापमान
का असर हमारी दिमागी स्थिति पर पड़ता है। अब इजराइल के रिसर्चर्स ने यह
देखने की कोशिश की कि टेम्प्रेचर का इमेजिनेशन करने पर क्या असर पड़ता है।
इस
स्टडी के अंतर्गत लोगों के एक समूह को एक मूविंग ऑब्जेक्ट की तरफ देखते
रहने के लिए कहा गया। किसी चलती-फिरती चीज को लगातार देखना पड़े, तो आंखें
थकने लगती है और दिमाग में चिड़चिड़ाहट पैदा होने लगती है।
इसके
बाद पार्टिसिपेंट्स के ग्रुप को दो भागों में बांटा गया। एक को ठंडी जगह
की तस्वीर दिखाई गई और दूसरे ग्रुप को गर्म जगह की। लोगों से कहा गया कि वे
जो चित्र देख रहे हैं, कल्पना करें कि खुद उस जगह पर मौजूद हैं।डॉ.
शाल्वे के अनुसार- इस स्टडी के नतीजे से पता चला कि जिन लोगों ने ठंडी जगह
की फोटो देखकर उस जगह पर अपने मौजूद होने की कल्पना की थी, उन्होंने अपने
विचारों और इमोशंस पर बेहतर कंट्रोल महसूस किया।डॉ. शाल्वे ने
बताया कि गर्म जगह की तस्वीर देखने से आराम (रिलैक्सेशन) का अहसास होता है,
वहीं ठंडी जगह की फोटो देखने से अलर्टनेस आती है और अपने इमोशंस पर
कंट्रोल बढ़ता है। यानी आप आवेश में कोई काम नहीं करते।



Comments
Post a Comment