योगी से आज मिलेंगे शिवपाल, 5 दिन पहले मुलायम के बेटे-बहू ने की थी मुलाकात

लखनऊ
सपा नेता शिवपाल यादव बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके 5 कालीदास रोड स्थ‍ित बंगले पर मुलाकात करेंगे। मंगलवार को किसानों का कर्ज माफ करने के फैसले के बाद योगी से अपोजिशन के किसी नेता की ये पहली मुलाकात होगी।
इससे पहले मंगलवार को शिवपाल ने विधानसभा स्पीकर हृदय नारायण दीक्ष‍ित से उनके घर पर मुलाकात की थी।
 इस दौरान शिवपाल ने दीक्षित को विधानसभा स्पीकर चुने जाने की बधाई दी थी।
  पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दीक्षित ने शिवपाल को खुद की लिखी किताबें भेंट कीं। उनके बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई।
31 मार्च को योगी से मिले थे अपर्णा-प्रतीक
  योगी आदित्यनाथ 31 मार्च को लखनऊ के कान्हा उपवन पहुंचे थे, जहां उन्होंने गायों के बीच वक्त बिताया और उनकी देखरेख के बारे में जाना था।
  इस दौरान मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव भी पत्नी अपर्णा यादव के साथ वहां मौजूद थे।
 अपर्णा ने बताया था कि जब उन्हें पता चला कि योगी को गाय-भैंस से खास लगाव है तो उन्होंने खुद सीएम को कान्हा उपवन आने के लि‍ए इनवाइट कि‍या था।
BJP ज्वाइन करने के सवाल पर अपर्णा ने कहा था- वक्त आने पर जवाब दूंगी
 जब अपर्णा से पूछा गया कि क्या वो बीजेपी ज्वाइन कर रही हैं तो उन्होंने कहा- वक्त आने पर जवाब दूंगी।
  बता दें कि योगी के सीएम बनने के बाद 24 मार्च को भी अपर्णा और प्रतीक उनसे मिलने वीवीआईपी गेस्ट पहुंचे थे। सूत्रों ने इसे फॉर्मल मीटिंग बताया था।
  15 सितंबर 2015 को भी अपर्णा ने गोरखपुर में आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उस वक्त वो पॉलिटिक्स में ज्यादा एक्ट‍िव नहीं थीं।
  मुलाकात के दौरान अपर्णा ने महंत अवैद्यनाथ के निधन पर शोक जताया था।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार