भीड़ से आई चिल्लाने की आवाज, CM ने कहा बुलाओ उसे-जानें आगे क्या हुआ
लखनऊ
योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजधानी के कान्हा उपवन का इंस्पेक्शन करने पहुंचे। इस बीच एक महिला सीएम से मिलने के लिए भीड़ में चिल्ला रही थी। उसकी आवाज सुन योगी ने सिक्युरिटी से कहा, उसे यहां बुलाओ। बच्चे को गोद में लिए महिला सीएम के पास पहुंची और उसने एक अर्जी देकर अपना दर्द बयां किया।

महिला राजधानी के सरोजनी नगर इलाके की रहने वाली है। उसने सीएम से
कहा, ''योगी जी आप सफाई अभियान चला रहे हैं, लेकिन मेरे घर के बाहर लंबे
समय से सड़क टूटी पड़ी है।
गंदा पानी घरों में घुस जाता है। पैर
फिसलने से बच्चों को चोट भी आ चुकी है। स्थानीय नेताओं से शिकायत के बाद भी
सुनवाई नहीं हुई।''
योगी ने कहा, ''आपकी पूरी मदद होगी। जो भी जिम्मेदार होगा उससे जवाब मांगा जाएगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी होगी।''
क्या है कान्हा उपवन
सरोजनीनगर इलाके में 54 एकड़ में बने कान्हा उपवन में जानवरों की देखभाल
की जाती है। इसमें रहने की जगह, इलाज और जानवरों के खाने की व्यवस्था है।
यहां पर वो जानवर रखे जाते हैं, जो बेसहारा होते हैं।
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने मेयर के कार्यकाल में इसका विकास
कराया था। इसका निर्माण 2010 में पूरा था। इसका इनॉगरेशन मायावती ने किया
था। इस गौ-शाला में मुलायम सिंह और अखिलेश भी आ चुके हैं। इतना ही नहीं,
मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक और अपर्णा भी इस गौशाला में आते रहते हैं।

Comments
Post a Comment