BJP 5 तो कांग्रेस 2 पर आगे 10 असेंबली सीट बाई इलेक्शन के रुझान
नई दिल्ली
8 राज्यों में 10 विधानसभा सीटों पर हुए बाई इलेक्शन की काउंटिंग जारी है। अभी तक इन राज्यों में से पांच विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस दो सीट पर आगे है। बता दें कि मध्यप्रदेश, असम, राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे। वहीं, श्रीनगर लोकसभा सीट पर हुए बाई इलेक्शन में हिंसा के बाद गुरुवार को फिर से 38 पोलिंग बूथ पर वोटिंग जारी है।

दिल्ली में राजौरी गार्डन सीट से बीजेपी-अकाली गठबंधन के कैंडिडेट
मनजिंदर सिंह सिरसा आगे चल रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर
हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे नंबर है। आप तीसरे नंबर पर घिसक गई
है। राजस्थान की धौलपुर सीट के शुरुआती रुझान में भी बीजेपी को बढ़त मिल रही है। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की अटेर में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट पर बीजेपी ने बढ़त बना रखी है।
असम की धेमाजी सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। हिमाचल के भोरंज से भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है वेस्ट बंगाल के कांठी सीट पर टीएमएस कैंडिडेट आगे है। कर्नाटक की नंजनगढ़ सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
श्रीनगर की लोकसभा सीट के लिए आज फिर वोटिंग होगी
श्रीनगर लोकसभा सीट के 39 पोलिंग बूथ पर गुरुवार को वोटिंग कराई जा रही
है। बता दें कि इस सीट पर 9 अप्रैल को हिंसा हुई थी। यहां 7 फीसदी वोटिंग
रही थी। इलेक्शन कमीशन ने इन पोलिंग बूथ पर फिर से वोटिंग कराने का फैसला
लिया था।
कहां-कितनी हुई वोटिंग
मध्यप्रदेश के भिंड जिले की अटेर में 60%, उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट पर 67% और दिल्ली की राजौरी गार्डन में 44% वोट पड़े।असम की धेमाजी सीट पर 67%, हिमाचल प्रदेश के भोरंज में 63%, वेस्ट बंगाल के कांठी में 80% वोटिंग हुई।जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट पर हिंसा के बीच सिर्फ 7.14% वोट डाले गए। राजस्थान के धौलपुर में 77% वोटिंग हुई। कर्नाटक की नंजनगढ़ में 76% और गुंदलूपेट 78% वोटिंग हुई।
झारखंड में पाकुड़ जिले की लिट्टीपाड़ा सीट पर भी वोट डाले गए।
झारखंड में पाकुड़ जिले की लिट्टीपाड़ा सीट पर भी वोट डाले गए।
बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हुई थी मांग
मप्र के भिंड जिले की अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा सीट पर बाय इलेक्शन से पहले वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीन को लेकर विवाद उठा था। जिसके बाद भिंड कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया था। कांग्रेस ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी। बाद में अरविंद केजरीवाल ने भी ईवीएम मशीनों पर सवाल उठाया था। जिस पर चुनाव आयोग ने कहा था कि बाय इलेक्शंस में यूपी असेंबली इलेक्शन में इस्तेमाल की जा चुकी ईवीएम यूज नहीं की जाएंगीं।

Comments
Post a Comment