बिजनेसमैन के पेट से निकला दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर, वजन था 11.34kg

नई दिल्ली।वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में 4 घंटे में 5 डॉक्टरों की टीम ने दुनिया के सबसे बड़े 11.34 किलो वजन और 30 गुणा 25 सेमी आकार का ट्यूमर निकाला। दुनिया में अब तक 2013 में 7.5 किलो के ट्यूमर को निकालने का रिकॉर्ड था। इससे पहले भारत में 2003 में 6 किलो का सबसे बड़ा ट्यूमर निकाला गया था।


- आॅपरेशन करने वाले डॉ. रणदीप वधवाण के अनुसार यह आॅपरेशन 22 नवंबर 2016 को हुआ था, तब से उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। अब वह पूर्ण स्वस्थ हैं।
- अश्विनी मारवाह ने बताया वह कि आगरा के रहने वाले व्यावसायी हैं। टाइप टू डायबिटिज मेलिटस और हाइपरटेंशन की बीमारी से पीड़ित थे।
- जांच में पेट के अंदर दाईं तरफ बड़े पैमाने में ट्यूमर फैलने की बात बताई गई तो हैरान रह गया। ट्यूमर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों किडनी, इंफीरियर वेनाकावा और आंतों से सटा हुआ था।
- वह समझ रहे थे कि वजन बढ़ने से पेट के दाईं ओर खिंचाव और भारीपन था।
- आॅपरेशन करने वाले डॉ. रणदीप वधवाण के अनुसार बड़े एड्रिनल मायोलोलिपोमा के केस बढ़ रहे हैं।
- यह जानलेवा होता है। आवर्तक रेट्रोपेरिटोनियल हैमरेज के कारण फोड़ा और उसके फटने जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।
- मरीज की सर्जरी के दौरान उसकी दाईं किडनी को नुकसान होने से बचाना बहुत जरूरी था, क्योंकि किडनी मधुमेह और हाइपरटेंशन की वजह से पहले प्रभावित हो चुकी थी।
बेहद दुर्लभ है एड्रिनल मायोलोलिपोमा ट्यूमर
- एड्रिनल मायोलोलिपोमा बेहद दुर्लभ ट्यूमर है। इसमें वसा उत्तक और हेमेटोपोएइटिक की वैरिएबल शामिल होते हैं। अधिकतर घाव छोटे होते हैं।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार