मेरे देश से निकल जाओ: US में भारतीय इंजीनियर को गोली मारकर बोला हमलावर
वॉशिंगटन. अमेरिका के कंसास स्थित एक बार में खुलेआम फायरिंग हुई।
इसमें 32 साल के भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोतला (32) की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हमलावर ने कहा कि मेरे देश से निकल जाओ। कुचीभोतला के
एक दोस्त समेत 2 लोग जख्मी हुए। लोकल पुलिस इसे एक नस्ली हमला बता रही है।
मामले की एफबीआई के साथ मिलकर जांच की जा रही है। सुषमा स्वराज ने इस घटना
पर दुख जताया है
- घटना 21 फरवरी को ओलेथ के ऑस्टिन बार एंड ग्रिल में हुई।
- गोली चलाने वाले का नाम एडम पुरिन्टन है। इसकी उम्र 51 साल है।
- न्यूयॉर्क डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, गोली चलाने के पहले पुरिन्टन ने कहा- 'मेरे देश से निकल जाओ।'
- पुरिन्टन यूएस नेवी का इम्प्लॉई रह चुका है। उसे अरेस्ट किया जा चुका है। पुरिन्टन घर में अकेला रहता है।

- ओलेथ पुलिस चीफ स्टीवन मेंके के मुताबिक, "ये ट्रैजिक है। इसे बिना अक्ल की हिंसा ही कहा जाएगा।"
- जख्मी हुए शख्स का नाम आलोक मदसानी (32) है। ये कुचीभोतला के दोस्त हैं।
- एक अमेरिकी शख्स इयान ग्रिलट (24) भी गोलीबारी में घायल हुए।
- एक अमेरिकी शख्स इयान ग्रिलट (24) भी गोलीबारी में घायल हुए।
- मसदानी और ग्रिलट को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
कैसे हुई घटना और कैसे पता लगा?
- बार में बैठे पुरिन्टन ने काफी शराब पी हुई थी।
- उसने वहां बैठे दो लोगों पर कमेंट करना शुरू किया। ये दोनों ही भारत के रहने वाले थे।
- पुरिन्टन को लगा कि ये लोग मिडल ईस्ट के रहने वाले हैं।
- उसने वहां बैठे दो लोगों पर कमेंट करना शुरू किया। ये दोनों ही भारत के रहने वाले थे।
- पुरिन्टन को लगा कि ये लोग मिडल ईस्ट के रहने वाले हैं।
-
'कंसास सिटी स्टार' अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में पुरिन्टन मिसौरी
के क्लिंटन में होटल में (घटनास्थल से 80 किमी दूर) छिप गया। उसने एक बैरे
को बताया कि दो मिडल ईस्ट के लोगों को गोली मारी। घटना के 5 घंटे बाद उसे
अरेस्ट किया जा सका।
- पुरिन्टन पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप है। उसका बॉन्ड 20 लाख डॉलर का है।
- घटना के बाद ह्यूस्टन स्थित इंडियन काउंसलेट ने दो अफसरों को कंसास भेजा।
- काउंसलेट ने ट्वीट किया, "काउंसल रवींद्र जोशी और वाइस काउंसल हरपाल सिंह को पीड़ितों की मदद के लिए भेजा है।"
कौन थे श्रीनिवास?
- कुचीभोतला ने 2014 में टेक्सास यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रीकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी।
- इसके बाद उन्होंने गार्मिन इंटनेशनल नाम की कंपनी में ज्वाइन किया था। वे कंपनी के एविएशन प्रोग्राम से जुड़े थे।
- इसके बाद उन्होंने गार्मिन इंटनेशनल नाम की कंपनी में ज्वाइन किया था। वे कंपनी के एविएशन प्रोग्राम से जुड़े थे।
- कंपनी ने भी कुचीभोतला की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
- कुचीभोतला हैदराबाद के रहने वाले थे।
सुषमा ने ट्वीट कर दुख जताया
-
फॉरेन मिनिस्टर सुषमा स्वराज ने कहा- "मैं कंसास में हुई फायरिंग से शॉक्ड
हूं, जिसमें श्रीनिवास कुचीभोतला की मौत हो गई। श्रीनिवास के परिवार के
साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

oh sade
ReplyDelete