मैंने लड़कों से कहा- जाकर बड़ा मंदिर तोड़ो, तो घबरा गए वो: आजम खान
रामपुर.आजम खान ने यहां एक जनसभा को एड्रेस करते हुए बाबरी मस्जिद
विध्वंस के बाद का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि- बाबरी कांड के बाद
कुछ लड़के मेरे पास आए। मैंने उन्हें बड़ा मंदिर तोड़ने की सलाह दी। इसे
सुनकर लड़के घबरा गए और बोले मरवाओगे क्या? क्या था पूरा किस्सा..
आजम खान रविवार देर रात रामपुर में एक सभा में हिन्दू-मुस्लिम एकता की बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये किस्सा सुनाया।
- अजाम खान ने कहा- ''बाबरी मस्जिद कांड के बाद आधे सूबे में कर्फ्यू लगा था। रामपुर में भी दुश्वारियां कम न थीं।''
- ''उस वक्त हमारे पास कुछ नौजवान आए और भूर्जी का भाड़ मोहल्ले में मंदिर को तोड़ने की बात कही।''
- ''तो हमने कहा- ये तो बड़ी अच्छी बात है, बड़ा सबाबी काम है। लेकिन छोटा मंदिर क्यों तोड़ें? क्यों नहीं पुराना गंज में जाकर बड़ा मंदिर तोड़ा जाए, बड़ा शबाब होगा।''
- ''इतना सुनते ही नौजवान कहने लगे- अरे मरवाओगे क्या?''
- ''हमने कहा- ये कैसी अकीदत जहां डर आ गया।''
- इस कहानी के बाद आजम ने कहा- ''गुस्सा बड़ा समझदार होता है, कमजोर पर आता है जबर पर नहीं।''
- ''इसलिए आपस में लड़ने के लिए ताकतवर मत बनो अमेरिका से लड़ने के लिए ताकतवर बनो।''

पाकिस्तान न बंटता तो मैं प्रधानमंत्री होता
आजम ने आगे कहा- ''अगर पाकिस्तान न बंटा होता तो हिन्दु मुसलमान की यह नफरत नहीं होती। और आज मैं प्रधानमंत्री होता।''
- ''पाकिस्तान बंटने के बाद से हिन्दू-मुसलमान के बीच एक खाई बन गई।''

गांधी के देश में उन्हें मार दिया गया
- आजम ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा- ''दिसम्बर-जनवरी के महिने में एक धोती पहनकर जीने वाले बापू जब गोल मेज कांफ्रेंस में गए तो उन्हें देखने के लिए गोरों की कतार लगी थी।''
- ''उनका कहना था कि यह आदमी नहीं भगवान है। उसी के देश में उसे मार दिया उसी गया।''
- ''तो फिर गुजरात में मार दिया, मुजफफरनगर में मार दिया, दादरी में मार दिया तो क्या गलत किया? इस पर विचार करो।''

प्रधानमंत्री ने अपनी मां को बैंक की लाइन में लगा दिया
- आजम ने नोटबंदी पर कहा- ''प्रधानमंत्री जी ने की अपनी मां को बैंक की लाइन में लगा दिया।''
- ''मैं अगर होता तो डूबकर मर जाता, लेकिन अपनी मां को लाइन में लगने नहीं देता। वाह देश के सपूत वाह बेटे वाह।''

Comments
Post a Comment