UP चुनाव के बाद तीन तलाक पर बैन का फैसला ले सकती है सरकार: रविशंकर प्रसाद

विशंकर प्रसाद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद सरकार तीन तलाक पर रोक लगाने का बड़ा फैसला ले सकती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह परंपरा महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और इस पर रोक लगाए जाने की जरूरत है।" सुप्रीम कोर्ट में भी उठाएंगे मामला...
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, केंद्रीय कानून मंत्री प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सरकार उप्र चुनाव के बाद तीन तलाक पर पाबंदी लगाने का बड़ा कदम उठा सकती है।"
- "केंद्र सरकार इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए कमिटेड है। हम महिलाओं के लिए इंसाफ, बराबरी और गरिमा के 3 बिंदुओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी यह मामला उठाएंगे।"
- "इस मुद्दे का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इससे महिलाओं की गरिमा और उनका सम्मान जरूर जुड़ा हुआ है।"
- "सरकार आस्था का सम्मान करती है, लेकिन इबादत और सामाजिक बुराई एक साथ नहीं रह सकती।"

सिर्फ बीजेपी ही महिलाओं का सम्मान करती है
- बीजेपी के सीनियर लीडर प्रसाद ने कहा, "सिर्फ हमारी ही एक ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं का सम्मान करती है।"
- "दूसरी पार्टियां न तो उन्हें अच्छी जगह देती हैं और न ही उनका सम्मान करती हैं।"
- केंद्रीय मंत्री ने इस मामले को लेकर बीएसपी पर भी हमला बोला। कहा, "बीएसपी को कास्ट पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।"
सपा, कांग्रेस और बीएसपी अपना रुख साफ करें
- प्रसाद ने कहा, "समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीएसपी को इस विवादित मामले में अपना रुख साफ करना चाहिए।"
- "मैं चाहता हूं कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मायावती तीन तलाक पर अपना रुख सामने रखें। हमारा नजरिया तो बिल्कुल क्लियर है।"
- "बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में तीन तलाक के मुद्दे पर प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं से राय लेकर सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखने का वादा किया है।"
- "तीन तलाक राजनीतिक रूप से तटस्थ मुद्दा है, लेकिन राहुल, अखिलेश और मायावती इस पर महिलाओं से कोई राय नहीं लेंगे, क्योंकि उन पर तुष्टीकरण की राजनीति हावी है।"
 

Comments

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार