गुजरात असेंबली इलेक्शन में हार्दिक पटेल होंगे शिवसेना का चेहरा: उद्धव ठाकरे
मुंबई.शिवसेना ने गुजरात इलेक्शन के लिए पाटीदार आंदोलन के
नेता हार्दिक पटेल को चेहरे के तौर पर पेश करने का फैसला किया है। ये
जानकारी शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने दी है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत
में उद्धव ने ये तो साफ नहीं किया कि गुजरात में शिवसेना सीएम फेस के तौर
पर हार्दिक पटेल को सामने लाएगी लेकिन उनको पूरा समर्थन देने की बात जरूर
कही।शिवसेना ने उतारे गुजराती कैंडिडेट्स...
- पटेल बीएमसी चुनाव में शिवसेना के लिए रैलियां कर रहे हैं। मुंबई में काफी तादाद में गुजरात के लोग रहते हैं।
-
बता दें कि पाटीदार आंदोलन को लेकर बीजेपी और हार्दिक पटेल के बीच तनातनी
है। शिवसेना ने बीएमसी चुनाव के लिए जो कैंडिडेट्स अनाउंस किए हैं उनसमें
से 11 गुजराती हैं।
- इस मौके पर पटेल ने कहा- मैं शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे का फॉलोअर रहा हूं। बीजेपी का नाम लिए बिना पटेल ने कहा इस वक्त गलत ताकतें सरकार में हैं।

महाराष्ट्र में समर्थन वापस ले सकती है शिवसेना
-उद्धव
ने इशारा किया कि शिवसेना महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार से समर्थन वापसी पर
विचार कर सकती है। उन्होंने कहा- फ्यूचर में हम इस बारे में विचार कर सकते
हैं। हालांकि, उन्होंने ये साफ नहीं किया कि ये फैसला कब लिया जाएगा।
छह महीने तक गुजरात से बाहर रहे थे हार्दिक
- हार्दिक छह महीने के बाद राजस्थान से गुजरात लौटे थे। सरकारी नौकरियों और कॉलेजों में पाटीदार या पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक को छह महीने पहले देशद्रोह के एक मामले में इस शर्त के साथ कोर्ट ने जमानत दी थी कि वह छह महीने गुजरात से बाहर रहेंगे।
- छह महीने पूरे होने के बाद 17 जनवरी को ही हार्दिक गुजरात लौटे थे।

क्या है गुजरात में पटेल-पाटीदार कम्युनिटी का आंदोलन?
- पटेल-पाटीदार कम्युनिटी सरकारी नौकरियों और कॉलेजों में 10% रिजर्वेशन की मांग कर रही थी।
- इस मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की अगुआई हार्दिक पटेल ने की थी।
- आंदोलन के बाद गुजरात सरकार ने अगड़ी जातियों को आर्थिक आधार पर 10% रिजर्वेशन देने का एलान किया।
- 6 लाख से कम इनुअल इनकम वाले परिवार को इस कैटेगिरी में रखा गया। इसे पटेल आंदोलन को खत्म करने के कदम के रूप में देखा गया।
- बता दें कि 8 जुलाई, 2016 को हाईकोर्ट ने देशद्रोह के मामले में 22 साल के हार्दिक पटेल को बेल दी थी। रिहाई के बाद उन्हें 6 महीने गुजरात से बाहर रहने का आदेश दिया था।
- 3 अक्टूबर, 2015 को पाटीदार आंदोलन के वक्त हार्दिक ने एक बयान दिया था।
- इस बयान में पटेल ने विपुल देसाई नाम के एक लड़के द्वारा सुसाइड की धमकी पर कहा था, 'दो-चार पुलिसवालों को मार देना, लेकिन खुदकुशी मत करना।'
- इस बयान का वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई थी और उनके भाषणों की रिकॉर्डिंग्स निकाली गई थीं।

yah lo ji
ReplyDelete