7 मुस्लिम देशों से US में एंट्री पर जारी रहेगी रोक, 23 दिन बाद ट्रम्प का नया ऑर्डर
वॉशिंगटन. डोनाल्ड ट्रम्प ने इमिग्रेशन को लेकर नया ऑर्डर ड्राफ्ट
किया है। इसके मुताबिक, उन 7 मुस्लिम देशों के लोगों की यूएस में एंट्री पर
बैन लगाने की बात कही है, जो पहले के ऑर्डर में शामिल थे। सिर्फ उन्हीं
ट्रैवलर्स को छूट मिलेगी, जिनके पास पहले से ही अमेरिका आने का वीजा है,
भले ही उन्होंने इसका इस्तेमाल न किया हो। बता दें कि ट्रम्प ने 27 जनवरी
को इमिग्रेशन बैन को लेकर एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किया था।
- ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन के एक सीनियर अफसर का कहना है कि फेडरल कोर्ट
की आपत्ति के चलते इमिग्रेशन और रिफ्यूजी बैन वाले ऑरिजिनल ऑर्डर में
सुधार किया गया।
- "लेकिन रिवाइज्ड ऑर्डर में भी 7 मुस्लिम देशों इराक, ईरान, सीरिया, सोमालिया, सूडान, लीबिया और यमन के लोगों के यूएस में आने पर बैन बरकरार रखा जाएगा।"
- अफसर के मुताबिक, "ग्रीन कार्ड होल्डर्स, अमेरिका या फिर किसी अन्य देश की डुअल सिटिजनशिप रखने वालों को इससे छूट रहेगी।"

-
हालांकि, अफसर ने ऑर्डर के पब्लिक में आने से पहले ज्यादा कुछ बताने से
इनकार कर दिया। कहा- इसी हफ्ते नए ऑर्डर को भी लागू कर दिया जाएगा।
क्या बोलीं व्हाइट हाउस की स्पोक्सपर्सन?
- सारा हकाबी सेंडर्स के मुताबिक, "नए ऑर्डर का ड्राफ्ट तैयार है। इसका फाइनल वर्जन जल्द रिलीज कर दिया जाएगा।"
- वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक, रिवाइज्ड ऑर्डर में फोकस 7 मुस्लिम देशों पर ही रखा गया है। ग्रीन कार्ड होल्डर्स को इससे बाहर रखा गया है।
- अफसरों ने ये भी कहा कि ट्रम्प सरकार ऑर्डर में शामिल देशों को 60 दिन की मोहलत देगी, ताकि वे अपने लोगों को बैन के बारे में इन्फॉर्मेशन दे सकें।
- बता दें कि ट्रम्प के इमिग्रेशन ऑर्डर को लेकर अमेरिका समेत दुनिया भर में लोगों ने प्रदर्शन किया था।

ट्रम्प ने 7 मुस्लिम देशों के लोगों के इमिग्रेशन पर बैन लगाया था
- ट्रम्प ने 27 जनवरी को जिन 7 मुस्लिम देशों के लोगों के इमिग्रेशन पर बैन लगाया था, उनमें इराक, ईरान, लीबिया, सूडान, सीरिया, सोमालिया और यमन थे।
- तब व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ द स्टाफ रींस प्रीबस ने कहा था, "हमने इन 7 देशों को चुना तो इसकी एक खास वजह है।"
- "कांग्रेस और ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन, दोनों ने इन 7 देशों की पहचान कर रखी थी कि वहां खतरनाक आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।"
- प्रीबस ने कहा था, "अब आप कुछ अन्य ऐसे देशों की ओर भी इशारा कर सकते हैं, जहां एक तरह की समस्याएं हैं, जैसे कि पाकिस्तान और कुछ अन्य देश।"
- "शायद हमें इसे और आगे ले जाने की जरूरत है। फिलहाल, इन देशों में जाने और वहां से आने वाले लोगों की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जाएगी।"

कहा था- 120 दिन तक अमेरिका नहीं आ सकेंगे रिफ्यूजी
- यूएस रिफ्यूजी एडमिशन्स प्रोग्राम को 120 दिन के लिए बंद कर दिया गया था। ये तभी शुरू किया जाएगा, जब ट्रम्प कैबिनेट के मेंबर्स उसकी अच्छी तरह जांच कर लेंगे।
- पुराने ऑर्डर के मुताबिक इराक, ईरान, सीरिया, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन के लोग भी 90 दिन तक अमेरिका में एंट्री नहीं ले सकेंगे। उन्हें वीजा नहीं मिलेगा।

good
ReplyDelete