कॉमन सिविल कोड और ट्रिपल तलाक अलग-अलग चीजें हैं, भारत का संविधान सभी के लिए एक है: अरुण जेटली

लखनऊ.फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने यहां मंगलवार को कहा, ''कॉमन सिविल कोड और ट्रिपल तलाक दोनों अलग-अलग चीजें हैं। भारत का संविधान सभी के लिए एक है। ऐसा नहीं है कि किसी एक के लिए कोई पर्सनल लॉ हो। ऐसी भी कोई चीज नहीं है जो संविधान के मामले के अनुकूल न हो।''यूपी में बीजेपी की लहर...
-
जेटली ने बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ''पहले फेज के
चुनाव के बाद हम लोगों को अहसास हो गया है कि जो देश में बीजेपी का माहौल
बना था, वो बरकरार है।''
- ''यूपी में बीजेपी की लहर चल रही है और यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। डॉ. लोहिया से ज्यादा कांग्रेस कोई नहीं था। उनका भी नारा था- कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ।''
- ''फर्स्ट फेज में बसपा कहीं-कहीं मुकाबले में थी। सपा-कांग्रेस का जैसा अवसरवादी अलायंस बहुत कम देखने को मिलता था।''
- सपा पर कमेंट करते हुए जेटली ने कहा, ''आधा-अधूरा हाइवे बनाकर वोट मांगा जा रहा है। आधी-अधूरी सड़क बनाना अपने आप में खोखले वादे करने जैसा है। आज बीजेपी सरकार में 240 हाइवे बन रहे हैं।''
- ''भ्रष्टाचार को प्रमोट करने वाले तंत्र को दोनों दलों में कोई दिक्कत नहीं थी। सपा ने दागियों को बढ़ावा दिया है। व्यापारियों की हत्या हो रही है। ये अराजकता है।''

आने वाले समय में मिलेगा जीएसटी का लाभ
- जेटली ने आगे कहा, ''देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का बजट इस बार हमारी सरकार ने रखा है। यूपीए सरकार में इतना बजट नहीं रखा जाता था।''
- ''हर साल के बजट की परंपरा को हमने खत्म कर दिया। लघु और छोटे टैक्स देने वालों को रियायत दी है। आने वाले समय में जीएसटी का भी लाभ मिलेगा।''

यूपी सरकार के मंत्री का जेटली ने दिया जवाब
- यूपी सरकार के आबकारी राज्यमंत्री राम करन आर्या के सवाल पर जेटली ने कहा, ''मैं हर छोटे शैतान पर टिप्पणी करूं, ये जरूरी नहीं है।''
- बता दें, सोमवार को आर्या ने बीजेपी पर कमेंट करते हुए कहा था कि हम बिना कांग्रेस के भी सरकार बना सकते थे। लेकिन बहुत बड़े राक्षस को मारने के लिए हमने छोटे-छोटे शैतान इकट्ठा किए हैं।
- अगर ये महान राक्षस आ जाएगा तो इस देश और प्रदेश में खून-खराबा कर देगा। हिंदू-मुसलमान की लाशें तैरेंगी। सड़कें लहूलुहान हो जाएंगी, इसलिए मैं बीजेपी को थोड़ा भी मौका नहीं देना चाहता हूं कि वो यूपी को तबाह कर सके।

Comments
Post a Comment