मैं ABVP से नहीं डरती: करगिल शहीद की बेटी का कैम्पेन सोशल मीडिया पर वायरल
नई दिल्ली.डीयू
के रामजस कॉलेज में AISA और ABVP के सपोटर्स के बीच हुई हिंसक झड़पों के
बाद करगिल शहीद की बेटी ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया। जिसका नाम है-
'मैं एबीवीपी से नहीं डरती।' गुरमेहर कौर लेडी श्रीराम कॉलेज की स्टूडेंट
हैं। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया है। देशभर की यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स
इससे जुड़ रहे हैं। गुरमेहर के पिता कैप्टन मनदीप सिंह करगिल में शहीद हुए
थे।
- पिछले दिनों डीयू में जारी झड़प और प्रदर्शनों को लेकर गुरमेहर ने फेसबुक पर प्रोफाइल पिक्चर चेंज करते हुए एक नई फोटो लगाई।
-
इसमें वो एक तख्ती पकड़ी हुई है। #StudentsAgainstABVP हैशटैग के साथ
लिखा- ''मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ती हूं। ABVP से नहीं डरती। मैं
अकेली नहीं हूं। भारत का हर स्टूडेंट मेरे साथ है।''
- फेसबुक पोस्ट में गुरमेहर ने लिखा- ''ABVP का निर्दोष स्टूडेंट्स पर किया गया अटैक परेशान करने वाला है और इसे रोका जाना चाहिए। यह अटैक प्रोटेस्ट कर रहे लोगों पर नहीं था बल्कि यह डेमोक्रेसी के हर उस विचार पर हमला था, जो हर भारतीय के दिल के करीब है। यह आदर्शों, आजादी और देश के हर शख्स के अधिकारों पर हमला था।''
- ''जो पत्थर तुम फेंकते हो, वह हमारे शरीरों को चोट पहुंचाते हैं, लेकिन ये हमारे आदर्शों को चोट नहीं पहुंचा सकते। यह प्रोफाइल पिक्चर डर के, निरंकुशता के खिलाफ विरोध जाहिर करने का मेरा अपना तरीका है।''

सोशल मीडिया में छाया गुरमेहर का कैम्पेन
- गुरमेहर ने 22 फरवरी को फेसबुक पोस्ट शेयर किया। उनके साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और दोस्तों ने भी इसे शेयर किया।
- पोस्ट वायरल होने पर देशभर की कई यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने ऐसी ही तख्ती वाली प्रोफाइल पिक्चर अकाउंट पर लगाई है।
- गुरमेहर की पोस्ट को अब तक 2200 से ज्यादा बार शेयर किया गया है। सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी राय दी है।

क्या है मामला?
- दिल्ली के रामजस कॉलेज में बुधवार को AISA और ABVP के सपोटर्स के बीच भारी हिंसा हुई थी।
- इसकी वजह थी कि कॉलेज में होने जा रही एक सेमिनार। जिसमें जेएनयू के स्टूडेंट लीडर उमर खालिद और शहला राशिद को बुलाया गया था।
- ABVP के जेएनयू स्टूडेंट के इनविटेशन पर विरोध जताया था। इसके बाद कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन को सेमिनार कैंसल करना पड़ा।
- एबीवीपी ने गुरुवार को डीयू के कॉलेज में कश्मीर और बस्तर की आजादी के नारे लगाते कुछ स्टूडेंट्स का वीडियो जारी किया। डीयू के नॉर्थ कैंपस में तनाव बना है।

- कॉलेज के बाहर हुई हिंसक झड़पों के दौरान पुलिस
के रवैये पर सवाल उठे। जिसके बाद 3 पुलिसकवालों को गैर-पेशेवर रवैए के लिए
सस्पेंड भी किया गया।

oh
ReplyDelete