मुलायम-अखिलेश एक हैं और एक ही रहेंगे, सपा में झगड़ा प्री-प्लान्ड ड्रामा: अमर सिंह

लखनऊ. अमर सिंह ने सपा में हुए विवाद पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में कुछ समय पहले जो भी विवाद हुआ, वो एक प्री-प्लान्ड ड्रामा था। उन्होंने कहा कि यादव परिवार के बीच पैदा हुई कलह एक सोची-समझी साजिश थी और इसकी स्क्रिप्ट खुद मुलायम सिंह ने लिखी थी। उन्होंने आगे कहा कि मुलायम सिंह और अखिलेश एक हैं और एक ही रहेंगे।
- सपा से निष्कासित अमर सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मंगलवार को कहा, ''प्री-प्लान्ड ड्रामे में सबको रोल दिए गए थे। मुझे बाद में महसूस हुआ कि मेरा इस्तेमाल किया जा रहा है।''
- ''मुझे लगा कि ये सत्ता विरोधी लहर, कानून व्यवस्था की स्थिति से ध्यान भटकाने का एक हथकंडा था।''
- ''मुलायम को अपने बेटे के हाथों हारना पसंद है और साइकिल, बेटा और सपा उनकी कमजोरियां हैं।''
- ''वोटिंग के दिन भी पूरा परिवार साथ वोट डालने गया, इसलिए ये सब नाटक क्यों?''
अखिलेश की इमेज सुधारने के लिए हुआ ड्रामा
- अमर सिंह ने ये भी कहा, ''ये सब ड्रामा अखिलेश की इमेज सुधारने के लिए था। मुलायम को साफ पता था कि चुनाव में उनके पास ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे लेकर वे जनता के सामने जाएं।' इसीलिए सहानुभूति बटोरने के लिए ये सब किया गया था।''
अखिलेश ने अमर सिंह को बताया था बाहरी
- बता दें, यूपी में चुनाव से पहले यादव परिवार की अंदरुनी कलह खुलकर सामने आई थी।
- अखिलेश ने अपने पिता मुलायम और चाचा शिवपाल यादव के खिलाफ बगावत कर दी थी।
- उस समय मुलायम सिंह के साथ अमर सिंह भी थे।
- अखिलेश ने अमर को बाहरी कहते हुए परिवार में क्लेश की वजह भी बताया था।
 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार