इम्फाल में मोदी की रैली आज, विरोध में छह उग्रवादी ऑर्गनाइजेशंस ने बुलाया बंद

इंफाल.नरेंद्र मोदी शनिवार को इम्फाल जिले के लांगजिंग अचोउबा मैदान में एक रैली करेंगे। मोदी की इस रैली का 6 उग्रवादी ऑर्गनाइजेशन विरोध कर रहे हैं। इनका आरोप है कि मोदी राज्य के लोगों को धोखा दे रहे हैं। बता दें कि मणिपुर में असेंबली में 60 सीट हैं। इनके लिए चार और आठ मार्च को वोट डाले जाएंगे।

- मणिपुर के छह उग्रवादी ऑर्गनाइजेशन ने मोदी की रैली के विरोध में राज्य बंद का आह्वान किया है।
- इनका कहना है कि पीएम की रैली मणिपुर की जनता को धोखा देने के लिए है।
- यह बंद सुबह 6 बजे से शुरू हो कर मोदी के यहां से रवाना होने तक जारी रहेगा।
मोदी की रैली से पहले पुलिस ने बरामद किए ग्रेनेड
- उधर, पुलिस ने शुक्रवार को मणिपुर के मोदी की चुनावी रैली से पहले दो जगहों से ग्रेनेड और एक बम बरामद किया है।
- बीजेपी कैंडिडेट सोइबाम सुभाषचंद्रा के निंगगोमबाम लेइकाई के घर के गेट से एक ग्रेनेड मिला। यह जगह अचोउबा मैदान से नौ किलोमीटर दूर है।
- इसके अलावा बीजेपी के एक और वर्कर ओ सुनील के घर के सामने एक बम बरामद किया गया। उनका घर थोउबल इलाके में है।
मणिपुर में कांग्रेस की सरकार
- पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी।
- ओ इबोबी सिंह एक बार फिर से राज्य के सीएम बने थे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार