यूपी में RLD कैंडि‍डेट ने हमदर्दी वोट के लिए कराई भाई की हत्या, 4 आरोपी अरेस्ट

बुलंदशहर.यूपी के खुर्जा में हुए डबल मर्डर के आरोप में पुलिस ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) कैंडि‍डेट मनोज गौतम समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया। मरने वालों में एक गौतम का भाई है। पुलिस के मुताबिक, गौतम भाई की हत्या के बदले जनता की हमदर्दी से वोट लेना चाहता था। हालांकि, उसने बीएसपी कैंडिडेट अर्जुन सिंह पर भाई के मर्डर का आरोप लगाया। मर्डर की साजिश का ऑडि‍यो लीक...
- पुलिस के मुताबिक, खुर्जा सीट से आरएलडी कैंडिडेट के भाई विनोद और उसके दोस्त सचिन की बॉडी मंगलवार को जंगल में मिली। पुलिस ने गौतम के ड्राइवर प्रवीन्द्र और 2 गुर्गों को अरेस्ट किया।
- आरोप है कि गौतम ने ही चुनाव जीतने के लिए विनोद और सचिन की हत्या करवाई। वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल बरामद हो चुकी है। पुलिस ने अपराधियों के साथ गौतम की बातचीत का ऑडियो भी जारी किया।
- बीएसपी ने पहले गौतम को खुर्जा सीट से कैंडिडेट बनाया था, लेकिन बाद में टिकट काटकर अर्जुन सिंह को कैंडिडेट बना दिया।
पुलिस की कहानी झूठी: RLD कैंडिडेट
- 6 फरवरी की शाम जनसभा के बाद दोनों आरएलडी नेता जयंत चौधरी को सी-ऑफ करने गए थे। इसी दौरान उन्हें किडनैप कर लिया गया।
- विनोद के साथ कार में सचिन भी मौजूद था, जिसका पता शायद हत्यारों को नहीं था। आरोपी दोनों को किडनैप कर जंगल में ले गए।
- एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि गौतम और प्रवीन्द्र ने प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया। गोली गौतम की लाइसेंसी पिस्टल से मारी गई।
 
 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार