लखनऊ में संदिग्ध आतंकी का एनकाउंटर
लखनऊ.यहां के ठाकुरगंज इलाके में पुलिस का एक संदिग्ध आतंकी के साथ
एनकाउंटर जारी है। आतंकी यहां एक घर में छिपा है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर
फायरिंग होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संदिग्ध आतंकी के
तार एमपी के ट्रेन ब्लास्ट से जुड़े हो सकते हैं। यूपी एटीएस को इसके यहां
छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। बता दें कि कुछ
दिन पहले एक आईएसआई एजेंट को भी हरदोई रोड से अरेस्ट किया गया था।
- ठाकुरगंज इलाके में हाजी कॉलोनी के एक घर में यह आतंकी छिपा है। 20 स्पेशल कमांडो ने घर घेर रखा है।
- ऑपरेशन के दौरान आम लोगों को घर से निकलने को मना किया गया है।
-
पुलिस ने आतंकी को सरेंडर करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। इसके लिए
एटीएस ने टियर गैस का इस्तेमाल भी किया। लेकिन आतंकी सरेंडर को राजी नहीं
हुआ।
- ऐसा कहा जा रहा है कि संदिग्ध आतंकी ISI से जुड़ा है। इसका नाम सैफुल है।
क्या बोले एडीजी?
- एडीजी दलजीत चौधरी ने कहा- इनपुट मिला था कि कुछ संदिग्ध कानपुर और लखनऊ में छुपे हुए हैं। कानपुर के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे संदिग्ध को पुलिस ने घर में घेरा है। उसका सरेंडर कराने की कोशिश की जा रही है। उसके पास हथियार बताया जा रहा है।

- एडीजी ने बताया कि यूपी
एटीएस आतंकी को जिंदा पकड़ने की कोशिश में है ताकि उसके पूरे कनेक्शन का
पता चल सके। फोर्स इस बात का ख्याल रख रही है कि फायरिंग में किसी नागरिक
को नुकसान न पहुंचे। खुद एटीएस के आईजी मोर्चा संभाले हुए हैं।

Comments
Post a Comment