महाराष्ट्र के भीरा में पारा 46.5, देश में सबसे गर्म; इंदौर-जयपुर में टूटे गर्मी के रिकॉर्ड

पुणे/जयपुर/इंदौर. मंगलवार को इंदौर में गर्मी का 11 साल का ओर जयपुर में 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इंदौर में पारा 40.4 और जयपुर में 41 डिग्री पर जा पहुंचा। शिमला में पारा 25 डिग्री के पार हो गया है। यहां गर्मी का सात साल का रिकॉर्ड टूटा है। उधर, महाराष्ट्र के भीरा में मंगलवार को टेम्परेचर 46.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह देश में सबसे गर्म जगह रही। बता दें कि सोमवार को भी राजस्थान के बाड़मेर में गर्मी का 77 साल का, जोधपुर में 33 और जैसलमेर में 58 साल का रिकॉर्ड टूटा था।
- जयपुर में मंगलवार को पारा 41 डिग्री पर जा पहुंचा। पिछले 10 सालों में यह पहला मामला है, जब मार्च में दिन का पारा इतना ऊंचा पहुंचा।
- इससे पहले 2007 और पिछले साल पारे ने मार्च में ही तेज गर्मी का अहसास कराया था, लेकिन 2007 में टेम्परेचर केवल 40 और 2016 में 40.2 डिग्री तक ही बढ़ा।
- उधर मंगलवार का टेम्परेचर जयपुर के मार्च के अाॅल टाइम रिकार्ड से सिर्फ 1.8 डिग्री की कम रहा, वरना 125 साल का रिकार्ड टूट जाता।
इंदौर में 11 सालों का रिकॉर्ड टूटा
- इंदौर में मंगलवार को दिन का पारा 40.4 डिग्री तक पहुंच गया।
- 11 साल में यह दूसरा मौका है जब इंदौर में मार्च में मैक्सिमम टेम्परेचर 40 डिग्री पार हो गया। इससे पहले 31 मार्च 2007 को दिन का टेम्प्रेचर 40.4 डिग्री था।
होशंगाबाद-खरगोन में टेम्परेचर 42.5 डिग्री
- मध्य प्रदेश के होशंगाबाद और खरगोन में मंगलवार को 42.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
- इसके अलावा दमोह, खजुराहो, ग्वालियर में भी पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया।
- होशंगाबाद, बैतूल, खरगोन, शाजापुर, नौगांव में लू चली।
शिमला में 7 साल का रिकॉर्ड टूट
- उधर शिमला में गर्मी का सात साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां मंगलवार को 25.6 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। नॉर्थ इंडिया में अप्रैल के पहले हफ्ते से चल सकती है लू
- पुणे के वेदर डिपार्टमेंट मुताबिक, इस बार नॉर्थ इंडिया में अप्रैल के पहले हफ्ते से ही लू चल सकती है।
- वेदर डिपार्टमेंट लू को लेकर इलाके के हिसाब से रोजाना और हर हफ्ते अलर्ट जारी करेगा।
- पिछले एक हफ्ते में मराठवाड़ा और विदर्भ के कईं जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।
- भीरा के अलावा महाराष्ट्र के अकोला, जलगांव, पुणे, मुंबई, मालेगांव, नासिक, सांगली, नागपुर और सोलापुर में भी पारा 40 के पार पहुंच गया है।
बाड़मेर में सोमवार को टूटा था 71 साल का रिकॉर्ड
- बता दें कि राजस्थान के बाड़मेर में सोमवार को मार्च में पड़ी गर्मी का 71 साल का रिकॉर्ड टूट गया था। सोमवार को यहां पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले यहां 30 मार्च 1946 को 43.3 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया था।
- उधर, जोधपुर में भी मार्च में गर्मी का 33 साल का रिकॉर्ड टूटा। सोमवार को यहां टेम्परेचर 41.5 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले यहां मार्च में सबसे ज्यादा टेम्परेचर 1984 में 41.6 डिग्री रहा था।
- जैसलमेर में 58 साल का रिकॉर्ड टूटा। यहां पारा 42.3 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले यहां 24 मार्च 1958 को सबसे ज्यादा टेम्प्रेचर 41.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
- राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में इस साल सिर्फ 10 में ही मैक्सिमम टेम्प्रेचर में 10 डिग्री का उछाल आया है।
इन राज्यों में पड़ेगी तेज गर्मी
- पुणे मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में नॉर्मल से ज्यादा टेम्परेचर रह सकता है।
- महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, सेंट्रल महाराष्ट्र-विदर्भ और कोंकण के कोस्टल एरियाज में एवरेज से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है।
पिछली बार 115 साल का रिकॉर्ड टूटा था
- 1901 के बाद 2016 सबसे ज्यादा गर्म साल था। उस दौरान राजस्थान के फलौदी में टेम्परेचर 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
- पिछले साल देशभर में गर्मी से 1600 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से 700 मौतें लू के कारण हुईं थीं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सबसे अधिक 400 लोग मारे गए थे।
- वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, 1901 के बाद जनवरी 2017 आठवां सबसे गर्म महीना रहा है।
इसलिए पड़ रही है ज्यादा गर्मी
- आईएमडी पुणे के साइंटिस्ट पीसीएस राव के मुताबिक, कच्छ और उसके आसपास के इलाके से आने वाली गर्म हवाएं सेंट्रल इंडिया, महाराष्ट्र और देश के नॉर्थ-वेस्ट इलाकों में तापमान बढ़ा रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार