6 मुस्लिम देशों के लोगों पर प्लेन में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखने पर बैन अब UK आने वाले

वॉशिंगटन-लंदन. अब ब्रिटेन ने भी 6 मुस्लिम देशों से अपने यहां आने पैसेंजर्स पर प्लेन में लैपटॉप, आईपैड और कैमरा रखने पर पाबंदी लगा दी है। इससे पहले अमेरिका ने 8 मुस्लिम देशों से आने वाले पैसेंजर्स पर इस तरह की पाबंदी लगाई गई थी।
- न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, ब्रिटिश अफसरों ने कहा कि 6 मुस्लिम देशों तुर्की, लेबनान, जॉर्डन, मिस्र, ट्यूनीशिया और सऊदी अरब से आने वाले लोगों पर ये बैन रहेगा। इससे 14 एयरलाइन्स पर असर पड़ेगा।
- नए नियम के मुताबिक, इन 6 देशों से यूके आने वाले पैसेंजर्स प्लेन में अपने साथ फोन, लैपटॉप, टैबलेट या नॉर्मल साइज (16 सेमी लंबा, 9.3 सेमी चौड़ा और 1.5 सेमी मोटा) से ज्यादा स्मार्टफोन नहीं रख पाएंगे।
- यूके सरकार के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, "हम मानते हैं कि नए नियम से लोगों को कुछ तकलीफ हो सकती है, लेकिन हमारे लिए सबसे जरूरी ब्रिटिश सिटिजन्स की सेफ्टी है।"
US आने वाले 8 मुस्लिम देशों के पैसेंजर्स प्लेन में लैपटॉप नहीं रख पाएंगे
- अमेरिका ने अपने यहां 8 मुस्लिम देशों देशों के पैसेंजर्स के फ्लाइट्स में लैपटॉप, टैबलेट, आईपैड और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ रखने पर बैन लगा दिया।
- एक अफसर ने बताया कि 10 इंटरनेशनल एयरपोर्ट काहिरा (मिस्र), अम्मान (जॉर्डन), कुवैत सिटी (कुवैत), कासाब्लांका (मोरक्को), दोहा (कतर), रियाद और जेद्दा (सऊदी अरब), अबु धाबी और दुबई (यूएई) और इस्तांबुल (तुर्की) से अमेरिका आने वाली फ्लाइट्स में लोगों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखने की परमिशन नहीं होगी।
- एक अन्य अफसर ने बताया कि ये बैन 9 एयरलाइन्स पर रहेगा। अफसर ने ये भी कहा कि ये बैन कुछ हफ्ते के लिए रहेगा। इंटरनल सिक्युरिटी के चलते ट्रम्प सरकार ने ये फैसला लिया है।
- होमलैंड सिक्युरिटी मिनिस्टर जॉन कैली ने सांसदों को बताया था कि एविएशन सिक्युरिटी को लेकर फ्लाइट्स में इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स को बैन किया गया है।
रॉयल जॉर्डेनियन एयरलाइन्स ने कन्फर्म किया
- वॉशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक, रॉयल जॉर्डेनियन एयरलाइन्स ने ट्वीट कर अमेरिका के बैन लगाने की पुष्टि की थी।
- रॉयल जॉर्डेनियन ने ये भी कहा कि उनकी न्यूयॉर्क, शिकागो, डेट्रॉइट और मॉन्ट्रियल जाने वाली फ्लाइट्स में ये बैन लागू रहेगा।
- एयरलाइन्स ने ट्वीट किया, "कुछ देशों के अमेरिका जाने वाले लोग फ्लाइट्स में अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक या इलेक्ट्रिकल डिवाइस नहीं रख सकेंगे।"
- "हालांकि, इस बैन में सेलफोन या मेडिकल डिवाइस को शामिल नहीं किया जाएगा।"
- एक अफसर ने बताया कि अमेरिकी एयरलाइन्स पर इस बैन से कोई असर नहीं पड़ेगा।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार