UP में 19 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह, मोदी-शाह होंगे शामिल
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के नए सीएम के नाम का एलान शनिवार को और शपथ
ग्रहण समारोह 19 मार्च को हो सकता है। शनिवार को लखनऊ में बीजेपी की मीटिंग
होनी है। इसी में सीएम का नाम फाइनल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक, अब मनोज सिन्हा का नाम सीएम पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी शामिल होंगे। इस प्रोग्राम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
- जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह पहले लखनऊ के लॉ मार्टीनियर
कॉलेज ग्राउंड में होना था, लेकिन अब स्मृति उपवन और रमाबाई रैली स्थल को
समारोह के लिए बेहतर माना जा रहा है।
- लॉ मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड 40 हजार लोगों के लिए बेहतर माना जाता है। यहां सिर्फ 1500 गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं। बाकी गाड़ियों को सड़क किनारे लगाना होगा, जिससे लोहिया पथ को एक तरफ बंद भी करना पड़ सकता है। इस वजह से लोहिया पथ से लेकर 5-केडी के आसपास पूरे इलाके में जाम लग सकता है।

- पुलिस अफसरों ने गुरुवार को तीनों जगह इंस्पेक्शन किया। सुरक्षा और इंतजाम के लिहाज से अफसर स्मृति उपवन को बेहतर बता रहे हैं।
- रमाबाई रैली स्थल के अंदर करीब 10 हजार गाड़ियां पार्क हो सकती हैं। मैदान के बाहर भी पार्किंग है।
- रमाबाई रैली स्थल के अंदर करीब 10 हजार गाड़ियां पार्क हो सकती हैं। मैदान के बाहर भी पार्किंग है।
मोदी की वजह से बड़े स्टेज की जरूरत
- अफसरों का कहना है कि समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने पर बड़े स्टेज की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में दो स्टेज भी बनाए जा सकते हैं।
- अफसरों का कहना है कि समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने पर बड़े स्टेज की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में दो स्टेज भी बनाए जा सकते हैं।
एक
स्टेज पर शपथ ग्रहण होगा, जिस पर सीएम के अलावा शपथ लेने वाले विधायक
रहेंगे। दूसरा स्टेज पीएम मोदी समेत करीब 30 वीवीआईपी के लिए बनेगा।
- समारोह में 70 हजार से एक लाख लोगों तक के शामिल होने का अनुमान है।
9000 वर्ग मीटर में बनेगा पंडाल
- जानकारी के मुताबिक, अगर स्मृति उपवन में समारोह हुआ तो 9 हजार वर्ग मीटर में पंडाल बनाया जाएगा।
- स्टेज पर पीएम और बाकी वीवीआईपी रहेंगे, जबकि डी में विधायक और वीआईपी के बैठने का इंतजाम रहेगा।
- जानकारी के मुताबिक, अगर स्मृति उपवन में समारोह हुआ तो 9 हजार वर्ग मीटर में पंडाल बनाया जाएगा।
- स्टेज पर पीएम और बाकी वीवीआईपी रहेंगे, जबकि डी में विधायक और वीआईपी के बैठने का इंतजाम रहेगा।

Comments
Post a Comment