EX-AG की कार पर पत्थरों से हमला,महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शिवसैनिकों ने किया
- मराठवाड़ा को अलग राज्य बनाने को लेकर गुरुवार शाम मराठवाड़ा राजस्व प्रशिक्षण प्रबोधिनी में एक सम्मलेन ऑर्गनाइज किया गया था।
- इस सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व महाधिवक्ता श्रीहरि अणे करने वाले थे। श्रीहरि काफी समय से अलग विदर्भ, मराठवाड़ा की मांग को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।
- सम्मलेन शुरू होने वाला रहा था कि शिवसेना के जिलाप्रमुख अंबादास दानवे, पार्षद राजू दानवे कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पहुंचकर श्रीहरि अणे, प्रदीप देशमुख समेत कई लोगों मीटिंग में जाने से रोका।
- जब वे नहीं माने तो शिवसैनिकों ने अणे की कार पर पत्थरों से हमला बोल दिया। उन्होंने 'जय भवानी, जय शिवाजी', 'हा आवाज कुणाचा, शिवसेनेचा', 'मराठवाड़ा के टुकड़े नहीं होने देंगे' जैसे नारे लगाते हुए जमकर उत्पात मचाया।
- शिवसैनिकों के रुख को देखते हुए श्रीहरि को वहां से किसी तरह अपनी कार को लेकर भागना पड़ा।

'खून भी बहे तो चलेगा'
- हंगामा करने वाले शिवसैनिकों के साथ पहुंचे जिला प्रमुख अंबादास दानवे ने कहा कि एक महाराष्ट्र के लिए खून भी बहे तो चलेगा, लेकिन महाराष्ट्र को टूटने नहीं दिया जाएगा।
- हालांकि दानवे ने कार पर पथराव करने की घटना से साफ इनकार कर दिया।
- इससे पहले राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के वर्कर्स भी इस प्रोग्राम का विरोध करने पहुंचे थे, जिन्हें पुलिसवालों ने हिरासत में ले लिया था।

Comments
Post a Comment