दिल्ली में मोदी से मिले योगी, मंत्रियों को विभाग के बंटवारे पर शाह से करेंगे चर्चा
नई दिल्ली.यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली
पहुंचेंगे। सीएम चुने जाने के बाद उनका दिल्ली का ये पहला दौरा है। योगी ने
नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंत्रियों के विभाग के बंटवारे पर योगी अमित शाह
से चर्चा भी करेंगे। बताया जा रहा है कि योगी का राष्ट्रपति,
उपराष्ट्रपति के अलावा कई अन्य बीजेपी नेताओं से भी मिलने का प्रोग्राम
है।
- इसके पहले योगी सरकार ने सोमवार शाम अखिलेश सरकार में अप्वाइंट किए
गए सभी गैरसरकारी सलाहकारों, उपाध्यक्षों और चेयरमैनों को हटा दिया। इस
संबंध में मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने आदेश जारी किया।
- वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में अपने टेन्योर के पहले दिन राज्य के सभी डिपार्टमेंट्स के अफसरों के साथ पहली मीटिंग की।
- इस दौरान योगी ने अफसरों को ईमानदारी, स्वच्छता और कामकाज में ट्रांसपेरेंसी रखने की शपथ दिलाई। साथ ही सरकार आगे कैसे काम करेगी, इस पर चर्चा की। मीटिंग में दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।
- सीएम ने सभी अफसरों से 15 दिन के अंदर संपत्ति की जानकारी देने को भी कहा है। वहीं, पुलिस डिपार्टमेंट में मेरिट के आधार पर नौकरियां देने पर जोर दिया।

योगी ने अफसरों से क्या कहा...?
1. राज्य के सभी अफसर 15 दिन में सभी संपत्ति और इनकम टैक्स की जानकारी दें।
2. पुलिस डिपार्टमेंट में मेरिट के आधार पर भर्ती की जाए।
3. थानों में किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव न हो।
4. लोक संकल्प के हिसाब से योजनाएं बनाएं। बता दें कि योगी ने सभी अफसरों से कहा था कि वे मीटिंग में अपने साथ बीजेपी का संकल्प पत्र लेकर आएं।
5. महिलाओं की सिक्युरिटी को प्रायोरिटी दें।

सीएम बोले- अब मेरे हिसाब से काम होगा
- योगी ने अफसरों से कहा- "अभी तक आप लोग अपने हिसाब से काम कर रहे थे, अब मेरे हिसाब से काम होगा। सभी अधिकारी पूर्वांचल के डेवलपमेंट पर खासकर फोकस करें। थानों में किसी तरह का कोई राजनीतिक दबाव नहीं होना चाहिए। सभी को ये मैसेज दे दीजिए। मैं हर हफ्ते एक-एक डिपार्टमेंट की रिपोर्ट लेता रहूंगा।"
- "जो संकल्प पत्र आपको दिया गया है, इसी पर आप सभी को काम करना है। इसे हर मीटिंग में आपको लेकर आना है। स्वच्छता के लिए आपको साल में 100 घंटे देना होगा।"
- बता दें कि योगी सरकार बनते ही इलाहाबाद में रविवार रात नगर निगम अथॉरिटी ने अटाला और नैनी इलाके में दो स्लॉटर हाउस सीज कर दिए थे।
- चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने एलान किया था कि अगर पार्टी राज्य में मेजॉरिटी से सत्ता में आती है तो उसी दिन से राज्य के सभी स्लॉटर हाउस को बंद करने का काम शुरू हो जाएगा।

योगी का प्रोग्राम
- योगी राजनाथ सिंह से 17 अकबर रोड स्थित उनके आवास पर मिलेंगे। करीब 2 बजे वे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे।
- 2:45 पर वे 11 अकबर रोड पर अमित शाह से मिलेंगे और वहां यूपी के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर चर्चा होगी।
- इसके बाद 4:30 बजे योगी की मुलाकात 8 सफदरगंज लेन में सुषमा स्वराज से होगी।
- 5 बजे योगी आडवाणी से उनके आवास पर मिलेंगे। इसके बाद 5:50 पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Comments
Post a Comment