बातचीत नाकाम रही तो हम दखल देंगे: SC राम मंदिर विवाद पर सभी पक्ष आम राय बनाएं

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम मंदिर विवाद का कोर्ट के बाहर निपटारा करने पर जोर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि इस पर सभी संबंधित पक्ष मिलकर बैठें और आम राय बनाएं। कोर्ट ने कहा कि अगर इस मामले में मसला सुलझाने के लिए होने वाली बातचीत नाकाम रहती है तो हम दखल देंगे और इस मुद्दे का हल निकालने के लिए मीडिएटर अप्वाॅइंट करेंगे।
- सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी से कहा कि वे इस मुद्दे को 31 मार्च या उससे पहले मेंशन करें।
- बता दें कि इस मामले में स्वामी ने अर्जेंट हियरिंग की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यह संवेदनशील मुद्दा है और इस पर तुरंत सुनवाई की जरूरत है।
- इसी पर कोर्ट ने कहा कि इस विवाद का बातचीत के जरिए ऐसा हल निकालें जिस पर सारे पिटीशनर्स और रिस्पॉन्डेंट्स राजी हों।
- चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा कि अगर सभी संबंधित पक्ष ये चाहेंगे वे इस मुद्दे पर मीडिएट करें तो वे मध्यस्थ बनने को तैयार हैं।
UP में बीजेपी की जीत को RSS ने बताया था राम मंदिर बनाने का मैन्डेट
- यूपी असेंबली इलेक्शन में बीजेपी को मिली बड़ी जीत को आरएसएस नेता एमजी वैद्य ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मैन्डेट बताया था। चुनाव नतीजों के बाद वैद्य ने कहा था- बीजेपी के मैनिफेस्टो में भी अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे का जिक्र है। इसलिए ये माना जाना चाहिए कि राम मंदिर को जनता ने अपनी मंजूरी दे दी है।
- उन्होंने कहा, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी ये माना है कि विवादित जगह पर राम मंदिर था। वहां खुदाई के दौरान भी इस बात के सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे को हल नहीं कर पाता तो एनडीए सरकार को राम मंदिर बनाने के लिए कानून बनाना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार