योगी ने किया ADG रेलवे को किया तलब,UP में चलती ट्रेन में रेप विक्टिम पर तेजाब फेंका

लखनऊ (यूपी) : रायबरेली के ऊंचाहार से लखनऊ के लिए पैसेंजर ट्रेन से आ रही एक रेप विक्टिम को तेजाब पिलाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया। इस घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एडीजी रेलवे गोपाल गुप्ता को तलब किया है। इस मामले में आरोपी पक्ष का हाथ बताया जा रहा है।
- जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर मोहनलालगंज के पास पहुंची रायबरेली पैसेंजर ट्रेन में कुछ लोगों ने 35 साल की एक रेप विक्टिम पर तेजाब फेंक दिया। पैसेंजर्स ने हमलावरों का विरोध क‍िया तो वे भाग निकले।
- अगले स्टेशन पर विक्टिम को उतारा गया और वहां से उसे एक प्राइवेट व्हीकल से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
विक्टिम के पत‍ि ने लगाया यह आरोप
- रेप विक्टिम के पत‍ि ने मीड‍िया को बताया, "हमें पहले से ही धमक‍ियां म‍िल रही थीं। गुरुवार को मैं पत्नी को ट्रेन में ब‍ैठाकर बेटी को परीक्षा द‍िलाने चला गया। करीब 4 बजे पता चला क‍ि पत्नी पर बदमाशों ने तेजाब फेंक द‍िया है और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह काम आरोपी पक्ष के लोगों का है।"
एक साल पहले हुई थी रेप की घटना
- रेप विक्टिम रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना एरिया के तवाईयाधनी गांव की रहने वाली है।
एक साल पहले एनटीपीसी के अॉफिशियल गजानन सहित 5 लोगों पर उससे रेप करने का आरोप लगा था।
- आरोपियों ने बाद में विक्टिम के पति को धमकी दी थी। इस पर विक्टिम ने एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
- रेप विक्टिम पर तेजाब हमले की मोहनलालगंज थाना पुलिस, हजरतगंज थाना पुलिस और चौक थाना पुलिस को गुरुवार देर शाम तक कोई जानकारी नहीं थी। बाद में जानकारी होने पर चौक पुलिस ने विक्टिम के घर वालों से मुलाकात की कोशिश की।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार