अमेरिका के गुरुद्वारे में महिला सेवादार से रेप की कोशिश, आरोपी जेल भेजा गया

न्यूयॉर्क. ओरेगॉन स्टेट के गुरुद्वारे की एक महिला सेवादार से रेप की कोशिश की गई। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने जिस वक्त महिला पर हमला किया वह नशे में था।

- न्यूज एजेंसी ने फॉक्स 12 न्यूज के हवाले से बताया है कि 37 साल का टिमोथी वॉल्टर स्किमिट नशे में मदहोश था।
- वह ओरेगॉन में ग्रेशम शहर के एक गुरुद्वारे में रविवार रात टहल रहा था, तभी वह इजाजत लेकर गुरुद्वारे के टॉयलेट में गया।
- टॉयलेट से बाहर आया तो उसे गुरुद्वारे की बिल्डिंग में 26 साल की एक सेवादार नजर आई। टिमोथी ने उस पर हमला कर दिया।
- डिटेक्टिव एडम बैकर के मुताबिक, महिला सेवादार की आवाज सुनकर गुरुद्वारे का एक मेंबर आया और उसे छुड़ाया। उसने पुलिस के आने तक टिमोथी को दबोचे रखा।
पांच सेक्शंस में दर्ज किया गया मामला
- आरोपी टिमोथी को मुल्टनोमाह काउंटी की जेल में रखा गया है।
- उस पर हमला, जबर्दस्ती करने, रेप की कोशिश करने, छेड़छाड़ करने और गैर-कानूनी तरीके से हथियार का इस्तेमाल करने के आरोपों में केस दर्ज किया गया है।
- सिखों के सोशल ग्रुप "द सिख कोएलिशन" ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रेशम के ऑफिशियल्स का शुक्रिया अदा किया है।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार