BHU से मोदी का रोड शो शुरू, 15km का सफर कर पहुंचेंगे विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी.यूपी चुनाव के 7th और अंतिम फेज के प्रचार के लिए नरेंद्र मोदी शनिवार को बनारस पहुंचे। बीएचयू गेट पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्होंने रोड शो शुरू किया। 15 किमी का सफर कर मोदी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां 8 मार्च को वोटिंग होनी है। शाम तक वे तीन सभाओं को भी एड्रेस करेंगे। मोदी के साथ उनकी कैबिनेट के 11 मंत्री सोमवार तक बनारस में रहेगी। इससे पहले मोदी का 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में रोड शो हुआ था।
- बनारस मोदी का संसदीय क्षेत्र है। शनिवार को वे यहां काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव के दर्शन के बाद रोड शो करेंगे। रोड शो बीएचयू के सिंहद्वार से रविदास गेट, लंका, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, बांस फाटक से जनदर्शन करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगा।
- मोदी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर से चौक, नीची बाग, मैदागिन, कोतवाली विशेश्वरगंज, गुजरात विद्या मंदिर होते हुए कालभैरव मंदिर पहुंचेंगे। यहां भी पूजा पाठ करके वे दोबारा बीएचयू लौट जाएंगे।
- इसके बाद मोदी जौनपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे रैली को एड्रेस करेंगे। शाम 6.15 पर वे वाराणसी लौटकर बीएचयू से टाउन हाल मैदागिन पहुंचेंगे, जहां जनसभा को एड्रेस करेंगे। - मोदी की सुरक्षा में ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। पीएम के रूट पर इन्हीं कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
- मोदी तीन दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। वे रविवार को ओवरनाइट स्टे करेंगे। रविवार को वे काशी विद्यापीठ इलाके में रैली करेंगे और DLW में लोगों से मुलाकात करेंगे। कैम्पेनिंग के आखिरी दिन यानी सोमवार को वे रोहनिया और सेवापुरी में रैली करेंगे। बता दें कि अमित शाह भी पहले से वाराणसी में मौजूद हैं।
मोदी के ये 11 मंत्री बनारस में
- राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, संतोष गंगवार, कलराज मिश्र, वेंकैया नायडू, जेपी नड्डा, अनुप्रिया पटेल और महेेंद्र पांडे में भी दो दिन वाराणसी और उसके आसपास के इलाकों में एक्टिव रहेंगे अौर प्रचार में पूरा जोर लगाएंगे।
 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

यूपी का सबसे बड़ा online ओपिनियन poll लीजिये भाग और दीजिये अपनी राय

आज मैनपुरी में होगा रोड शो

बनारस में एक ही दिन मोदी, राहुल-अखिलेश-डिंपल का रोड शो, ऐसे हुआ प्रचार