संसद में GST का रास्ता साफ होने की उम्मीद
नई दिल्ली. संसद के बजट सेशन का दूसरा पार्ट गुरुवार से शुरू हो गया
है। इससे पहले पीएम ने उम्मीद जताई की इस सेशन में चर्चा का स्तर काफी
ऊंचा जाएगा और जीएसटी का रास्ता साफ होगा। इस सेशन में लखनऊ में आईएस
सस्पेक्ट के एनकाउंटर, रामजस कॉलेज का विवाद और जीएसटी सबसे अहम मुद्दे
होंगे। इस पर हंगामे के आसार हैं।
11:15 AM-उधर, राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित।
11:10 AM-राजनाथ सिंह ने कहा- अमेरिका
में भारतीयों पर हो रहे हमलों को गंभीरता से लिया गया है, इस मसले पर भारत
सरकार की तरफ से लोकसभा में अगले हफ्ते बयान दिया जाएगा।
11:00 AM-संसद का सत्र शुरू। दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि।
10:30 AM-पीएम
ने सदन से बाहर उम्मीद जताई की इस सेशन में बजट की बारिकियों पर चर्चा
होगी। चर्चा का स्तर काफी ऊंचा होगा। जीएसटी में भी एक ब्रेकथ्रू होगा।
10:20 AM-अमेरिका में भारतीयो में हो रहे हमलों के विरोध में टीएमसी वर्कर्स से गांधीजी की स्टेच्यु के सामने प्रदर्शन किया।
10:15 AM-अनंत
कुमार ने कहा, "फाइनेंस, मैटरनिटी और कई दूसरे बिलों पर चर्चा होनी है।
सभी से रिक्वेस्ट है कि संसद की कार्रवाई चलने देने मे सहयोग करें।"
सरकार ने नहीं मानी अपोजिशन की मांग
-
अपोजिशन ने सरकार से बजट सेशन के दूसरे पार्ट से पहले भी ऑल पार्टी मीटिंग
बुलाने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इसे नहीं माना। ऐसे में सरकार को
अपोजिशन के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ सकता है।
- अपोजिशन रामजस कॉलेज में हुए विवाद को भी जोर-शोर से उठा सकता है।
- इस सेशन में सरकार की पूरी कोशिश होगी कि वह जीएसटी बिल पास करा ले।
- मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जीएसटी को मंजूरी के लिए 22 मार्च को कैबिनेट में रखा जाएगा।

- 27 मार्च को जीएसटी बिल को लोकसभा पेश किया जाएगा।
होम मिनिस्टर दे सकते हैं लखनऊ एनकाउंटर पर बयान
- सेशन में होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह लखनऊ में आईएस सस्पेक्ट के एनकाउंटर और मध्य प्रदेश के शाजापुर में हुए ट्रेन ब्लास्ट पर बयान दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में ऑफिशियल सोर्स के हवाले से यह बताया गया है।
- इसके साथ ही कांग्रेस अमेरिका में भारतीयों पर हुए हमलों को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाएगी। इसके लिए नोटिस दिया जा चुका है।

लखनऊ में कब हुआ एनकाउंटर?
- 7 मार्च की सुबह एमपी के शाजापुर में भोपाल-पैसेंजर ट्रेन में IED ब्लास्ट हुआ। इसमें 10 लोग घायल हुए। इसे देश में मौजूद ISIS मॉड्यूल का पहला हमला माना गया।
- ब्लास्ट के बाद उसी दिन दोपहर को एमपी पुलिस ने पिपरिया के एक टोल नाके से बस रोककर चार सस्पेक्ट पकड़े। इनकी गिरफ्तारी के बाद कानपुर से दो और इटावा से एक संदिग्ध अरेस्ट हुआ।
- इन संदिग्धों से मिली इन्फॉर्मेशन और इंटेलिजेंस इनपुट के बाद यूपी एटीएस ने लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक घर को घेर लिया। यहां अाईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह छिपा बैठा था। उसकी उम्र 22 से 23 साल के बीच थी। वह कानपुर का रहने वाला था।
- उसने सरेंडर करने से मना कर दिया। 11 घंटे चले एनकाउंटर के बाद उसे मार गिराया गया। उसके घर से 8 रिवॉल्वर, 650 कारतूस, कई बम और रेलवे का मैप मिला।
- एनकाउंटर के बाद उसके पिता ने शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बेटे ने देश से गद्दारी की। गद्दारी करने वाले का पिता कहलाने में मुझे जिल्लत महसूस होती है।

MP के CM बोले- आतंकियों का है आईएस कनेक्शन, UP पुलिस का इनकार
- ट्रेन ब्लास्ट मामले में आईएस का हाथ होने को लेकर यूपी पुलिस और मध्य प्रदेश सरकार के बयानों से नया विवाद पैदा हो गया है।
- सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा था कि आईएस ने ब्लास्ट को अंजाम दिया है। पकड़े गए आतंकियों ने बम के फोटो सीरिया भेजे थे।
- इधर, बुधवार को लखनऊ में आतंकी सैफुल्लाह के एनकाउंटर के बाद यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) दलजीत चौधरी ने कहा कि
आतंकियों के आईएस से सीधे जुड़े होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
- हालांकि, उन्होंने भी माना कि आतंकी आईएस से इप्स्पायर थे। उन्होंने सैफुल्लाह के पास से आईएस से जुड़ा सामान, लिटरेचर और फ्लैग बरामद हाेने की भी जानकारी दी।
- एडीजी के बयान पर एमपी के होम मिनिस्टर भूपेंद्र सिंह ने सवाल उठाए। कहा- यूपी पुलिस को कुछ नहीं पता। उनके पास तो कोई इनपुट ही नहीं था। हमारी इन्फॉर्मेशन पर ही 6 लोगों को पकड़ा। सैफुल्लाह का एनकाउंटर किया। उन्होंने बताया कि ब्लास्ट के बाद जो सबूत मिले हैं, उन पर अल्लाह और आईएसआईएस लिखा पाया गया। सेंट्रल एजेंसी के साथ मिलकर जांच की जा रही है।

कौन हैं गुरमेहर? DU में कॉन्ट्रोवर्सी कब और कैसे शुरू हुई?
- गुरमेहर लेडी श्रीराम कॉलेज में इंग्लिश लिटरेचर की स्टूडेंट हैं। जालंधर की रहने वाली हैं। पिता कैप्टन मंदीप सिंह करगिल जंग में शहीद हो गए थे। रामजस कॉलेज में एक सेमिनार में JNU के स्टूडेंट लीडर उमर खालिद को इनवाइट किया गया। खालिद पर देशविरोधी नारेबाजी करने का आरोप है। ABVP ने विरोध किया। कैम्पस में हिंसा हुई और सेमिनार रद्द किया गया।
- गुरमेहर की एंट्री इस कॉन्ट्रोवर्सी में तब हुई जब उन्होंने 22 फरवरी को फेसबुक पर "सेव डीयू कैम्पेन" शुरू किया था।
- PAK के बारे में गुरमेहर का एक पोस्टर सबसे ज्यादा वायरल हुआ, जिसमें लिखा था- "पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा, बल्कि जंग ने मारा है।"

GST Pass Hona chaiye
ReplyDelete